शिमला, 06 जुलाई : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे। देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए है। हिमाचल के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे।
राजेंद्र मूलत गोवा के रहने वाले हैं। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोवा के मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं। दत्तात्रेय को सितंबर महीने में दो साल का कार्यकाल पूरा होना था। अप्रैल 1954 को जन्मे 67 वर्षीय राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे।