ऊना , 05 अप्रैल : गगरेट पुलिस द्वारा नाके के दौरान दो युवकों से 2.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार गगरेट थाना प्रभारी दर्शन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थपला मार्ग नाका लगाया हुआ था।
नाके के दौरान होशियारपुर की और से एक बाइक पर दो युवक आए। उनको जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक पुलिस नाका को देख कर घबरा गए, जिस पर पुलिस को उन पर शक हुआ। जब पुलिस ने उनको रोक कर उनकी जांच की तो उनके पास से 2.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों की पहचान हेमराज व अश्विनी कुमार निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। डीएसपी सृष्टि पांडेय ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवकों से 2.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।