बिलासपुर, 27 फरवरी : झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति मृत मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाहाड गांव में एक व्यक्ति सड़क से करीब एक सौ फुट नीचे ढांक से नीचे मृत अवस्था में मिला, उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे।
डाहाड गांव के वार्ड सदस्य अनुराज सुबह जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने एक व्यक्ति को पेट के बल के नीचे पड़ा हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान चंद्रशेखर को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कार्यकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।इतने में वहाँ पर स्थानीय लोग भी इक्कठे हो गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो डाहाड गांव का जगदीश चन्द उम्र 60 साल के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।