ऊना, 26 फरवरी : मुख्यालय के साथ लगते बरनोह में 35 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूर की किसी के साथ बहस हो गई थी, जिसके बाद मजदूर ने ऐसा कदम उठाया।
जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात बरनोह भट्टे पर काम करने वाले बंदे लाल ने जहरीला पदार्थ निगल
लिया। बिगड़ती तबीयत देख अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। जिसके बाद मजदूर को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। डीएसपी रमाकांत ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
सदर थाना के तहत बसोली में 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारण के तहत जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने पर किशोरी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।