हमीरपुर 26 अक्टूबर : जिला के भोरंज में आज सुबह एक कच्चा मकान अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। सुबह करीब 10 बजे मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने की वजह माना जा रहा है।
दमकल विभाग की गाड़ी ने समय में पहुंचकर साथ सटे घरों को बचा लिया, लेकिन दीवान चंद का घर पूरी तरह आग में जल गया। इसमें कुल 2 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हज़ार की फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई है।