शिमला, 08 सितंबर : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक न्यायधिकरण ( Himachal Pradesh Administrative Tribunal) के पूर्व उपाध्यक्ष (Former vice chairman) नरेंद्र ठाकुर का लंबी बीमारी के कारण पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ में सोमवार को निधन हो गया है। मूलत: रोहडू क्षेत्र के रहने वाले दिवंगत ठाकुर बचपन से ही समाजसेवी के तौर पर पहचाने जाते थे। शिमला नगर निगम उप महापौर (Municipal Corporation Deputy Mayor) रहने का भी अवसर मिला था। हाटकोटी माता व शिरगुल महाराज जी के अनन्य भक्त थे। पेशे से वकील रहे नरेंद्र ठाकुर के अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें अतिरिक्त महाधिवक्ता (Additional Advocate General) का भी ओहदा सौंपा था। अनुभव व निर्णय लेने की क्षमता के आधार पर उन्हें प्रदेश न्यायधिकरण (State tribunal) के सदस्य के बाद उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
न्यायवादी व न्यायप्रिय होने के साथ-साथ कमजोर वर्गों व जरूरतमंदों के प्रति विशेष रूचि रखते थे। स्वभाव से धार्मिक प्रवृति के थे। चूड़ेश्वर सेवा समिति के संरक्षक प्रो. अमर सिंह चौहान, अध्यक्ष बीएम नांटा, पूर्व प्रधानाचार्य सुंदर सिंह चौहान, पूर्व कुलपति प्रो. शिवराज सिंह, मुख्य सलाहकार नारायण सिंह चौहान, तुलसीराम चौहान, पूर्व मुख्य अभियंता अमर सिंह चौहान, सुनील कमल, वीरेंद्र वर्मा व पूर्व प्राचार्य डॉ. अमीचंद कमल ने दिवंगत ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Latest
- शिमला संसदीय क्षेत्र में 71.26 % हुआ मतदान, नाहन में सबसे ज्यादा व कसुम्पटी में सबसे कम मतदान
- मंडी संसदीय क्षेत्र में लगभग 72.32 प्रतिशत रहा मतदान
- Watch : हिमाचल के मतदान से जुड़ी रोचक व खास तस्वीरें…
- सिरमौर में 74.65% मतदान, नाहन में बंपर वोटिंग…80% पहुंची मत प्रतिशतता
- सांय 5:30 बजे तक संसदीय क्षेत्रों के लिए 68 % व विधानसभा उप-चुनावों के लिए हुआ 69% मतदान