शिमला (एमबीएम न्यूज) : राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर की माता श्रीमती अमीना बेगम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्रीमती अमीना बेगम का आज जम्मू कश्मीर के पुलवामा मे निधन हो गया था। वे 85 वर्ष की थी।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शोक सतंप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाए व्यक्त की और भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने शोक संदेश में परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Latest
- हमीरपुर : सभी वाहनों की हो रही चैकिंग, SST ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन भी किया चैक
- चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी की सिरमौर में कृषि भूमि…
- हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़ी 1.16 लाख लीटर अवैध शराब
- हनुमान बड़ोग व भराड़ी घाट के पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने समझा मतदान का महत्व
- हिमाचल में कमरा नंबर 302 में 302 की खौफनाक पटकथा, तीन फुट के बैग में लड़की की लाश