नाहन 14 अगस्त : जिला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी जिला से 4 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमित पाए गए सभी लोग शिलाई क्षेत्र से संबधित हैं। जानकारी अनुसार शुक्रवार कोजिला से 268 सैंपल ( 258 नए और 10 फोलोअप) जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 4 पॉजिटिव, 228 नए व 6 फोलोअप नैगेटिव आए हैं। इसके अलावा 25 सैंपल की रिपोर्ट अभी शेष है।
पॉजिटिव आए 4 व्यक्तियों में 48 साल की महिला, 2 साल का बच्चा, 31 साल का पुरुष और 30 साल का पुरुष शामिल हैयह सभी शिलाई क्षेत्र से संबधित है। इसके अलावा जिला से आज 6 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीत ली है। इसमें 4 पुरुष जिनकी आयु 23, 32, 43 व 56 वर्ष है और 2 महिलाएं जिनकी आयु 25 व 50 वर्ष है।
Latest
- राष्ट्रीय ध्वज को बनाया कांग्रेस का झंडा, सिरमौर भाजपा अध्यक्ष की तस्वीर से छेड़छाड़
- कंगना की शैक्षणिक योग्यता तो है नहीं, मंडी के लिए क्या होगा विजन
- कांग्रेस मुख्यालय में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, मंत्री अनिरुद्ध सिंह रहे मौजूद
- नाहन : सड़क से गिरे पत्थर, ददाहू के 20 वर्षीय युवक की मौत
- नाहन में ध्वनि प्रदूषण पर साउंड सिस्टम जब्त, पुलिस का एक्शन