शिमला, 29 जुलाई : कोरोना संकट के बीच पूरे हिमाचल में 179 सड़कें भू-स्खलन के कारण अवरुद्ध हुई हैं। जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक सड़कें मंडी जोन में बंद रहीं। जनपद में कुल 129 सड़कों पर आवाजाही अवरुद्ध रही। वही कांगड़ा जोन में भी 37 सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हुई हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तक प्रदेश की 150 सड़कें यातायात के लिए खुलने की संभावना है।
विभाग ने बताया कि मंडी की 103 सड़कें शुक्रवार तक वाहनों के लिए खोल दी जाएंगी। प्रदेश की सभी अवरुद्ध सड़कों को अगले 2 दिनों में वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। उधर मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो दिनों तक मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना रहेगी। एक अगस्त तक इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बता दें कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बिलासपुर व् हमीरपुर में बारिश से लोगों का जन -जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। कई जगहों में बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस गया है।
Latest
- हमीरपुर : जॉगिंग कर रहे युवक को कार से टक्कर मारने के बाद फरार आरोपी ससुराल से गिरफ्तार
- कार्मल कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने ऐतिहासिक रानीताल बाग में चलाया सफाई अभियान
- कुल्लू : खीरगंगा ट्रैक पर कांगड़ा की महिला की मौत
- बिलासपुर : आचार संहिता में कार सवार व्यक्ति अवैध शराब सहित काबू
- सोलन : पानी के स्त्रोत में मिल रहा था होटलों व ढाबों के सीवरेज का पानी, कटे चालान