सोलन: हर शख्स में एक हुनर (Talent) मौजूद होता है, लेकिन इसकी बदौलत मुकाम बहुत कम को मिलता है। शहर में एक बूट पाॅलिश (Boot polish) करने वाला शख्स राजू गजब का बांसुरी वादक (Flute player) है। आप जब जूते पाॅलिश करवाने जाओगे तो आग्रह पर बांसुरी से आपका मनोरंजन (entertainment) करने के लिए पैसा नहीं लेगा।
मूलतः हरियाणा के हिसार (Hisar) का रहने वाला राजू लगभग 23 साल पहले सोलन आया था। कठिन से कठिन परिस्थितियों (Most difficult situations) में भी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए। खुशी-खुशी जूते पाॅलिश करवाने वाले उसे जो दे जाते हैं, उससे गुजर-बसर कर लेता है। कमाल की बात देखिए कि एक मर्तबा क्नाॅट प्लेस पर राजू ने किसी शख्स को बांसुरी बजाते देखा था। वहीं से न केवल बांसुरी बजाना सीख लिया, बल्कि इसे अपना जुनून (passion) भी बनाया। हालांकि वो बखूबी इस बात से परिचित है कि अब सड़क पर खडे़ होकर बूट पाॅलिश करवाने वालों की संख्या लेशमात्र ही रह गई है, बावजूद इसके वो अपने पुश्तैनी कार्य को बरकरार रखे हुए है।
अक्सर ही आप गरीबों की मदद के वीडियो देखकर कमेंट जरूर करते हैं। अब अगर शहर के लोग राजू से बूट पाॅलिश करवाएं तो निश्चित ही उसे जीवन यापन में मदद होगी।
MBM NEWS की ताजा खबरों के लिए आप JOIN कर सकते है हमरा WHATSAPP GROUP https://chat.whatsapp.com/I9VS2xP8W3nIic0xtLvLFd