कुल्लू : जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के पद पर तैनात विजय ठाकुर लंबी सेवाएं देने के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने उनके द्वारा दी गई सेवाओं की जमकर सराहना की। विजय ठाकुर ने 9 मई, 1988 को बिलासपुर से कोच के तौर पर विभाग में काम करना शुरू किया था तथा वर्ष 1997 तक जिला बिलासपुर में उन्होंने खूब काम किया। 9 साल बिलासपुर में, 10 वर्ष में सोलन में, 2013 से स्पोर्ट्स होस्टल ऊना में 5 साल तक कार्य किया। उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मैडल हासिल किए।
विजय ठाकुर 2013 में पहली बार हिमाचल की लड़कियों को कुश्ती में लाए। हिमाचल पुलिस विभाग में सेवाएं दे रही रानी, जो कई मैडल ला चुकी है तथा अन्य लड़कियों जो राष्ट्रीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मैडल ला रही है। 300 के करीब खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मैडल लाए है और 25 के करीब लड़कियों को तैयार किया गया है। इस दौरान उन्होंने 2008 में भारतीय जूनियर टीम में कोच के तौर पर भी सेवाएं दी तथा 3 पदक हासिल किए। 2013 में जूनियर टीम वर्ल्ड चैंपियन के साथ कजाकिस्तान गए और टीम के साथ विदेशों के दौरे भी किए।