नाहन – सिरमौर जिला कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर सता के दुरूपयोग करने के आरोप लगाए है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने जहां सता के बल पर धन का दुरूपयोग किया है वहीं अधिकारियों को डरा धमका कर भाजपा के पक्ष में काम करने पर मजबूर किया। कांग्रेस कमेटी की नाहन में एक बैठक आयोजित हुई जिसका मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन करना था। बैठक के बाद कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस को अपनी ही पार्टी के भीतरघात के चलते हार का सामना करना पडा है। उन्होनें कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कुछ कांग्रेस के पदाधिकारी है जिन्हें जल्द पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होनें कहा कि तमाम ब्लॉक प्रभारियों को आदेश दिए गए है कि 15 दिनों के भीतर ऐसे कार्यकर्ताआंे की सूची जारी करंे जिन्होनें पार्टी के खिलाफ काम किया है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने जिला में वरिष्ठ अधिकारियों को एक साल पहले ही अपनी मनमर्जी के मुताबिक सोची समझी चाल के तहत यहां नियुक्त किए ताकि वह उनके ईशारों पर काम करें। उन्होनें कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जल्द जांच बिठाई जाएगी। कांग्रेस की यहां आयोजित बैठक आज काफी हंगामेपूर्ण रही। पार्टी के पदाधिकारी एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोडते नजर आए। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस की यह पहली बैठक थी जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। गौर हों कि कांग्रेस का गढ माने जाने वाले सिरमौर में इस बार पार्टी को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस के दिग्गजों को यहां हार का मुंह देखना पडा है। कांग्रेस को 5 सीटों में से मात्र रेणुका चुनाव क्षेत्र की एक सीट ही हासिल हुई है।
Latest
- सुंदरनगर : भारी बारिश के कारण धंसा पुंघ-नौलखा बाईपास, एक तरफ यातायात के लिए बंद
- सोलन : सेना भर्ती की प्रैक्टिस कर लौट रहे युवक को बस ने मारी टक्कर
- होशियार सिंह के सिर चढ़कर बोल रहा पैसे का गुरूर, देहरा में बोले सीएम सुक्खू
- 8 महीने बाद भी नहीं घोषित हुआ शास्त्री की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया का परिणाम
- सिरमौर समेत तीन जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी