पांवटा साहिब : सिविल अस्पताल में एक कुंवारी लड़की ने बेटे को जन्म दिया है। 20 साल की युवती शिलाई क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि नवजात का पिता संगडाह के हरिपुरधार क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने लड़की को शादी का झांसा देकर गर्भवती करने का मामला युवक के खिलाफ दर्ज कर लिया है। सीमा (काल्पनिक नाम) ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में कहा है कि वो पांवटा साहिब में पिछले एक साल से किराए के कमरे में रहती है।
लड़की ने बताया कि पिछले चार सालों से एक लड़का रामलाल निवासी गांव भलाड़ा तहसील संगड़ाह अक्सर उसके साथ रहता था। उसने बताया कि वह शादी करना चाहता है। इसके बाद नवंबर 2019 में आया और उस दिन रात को कमरे में ही रूका। इसके बाद शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। बाद में मार्च 2020 में भी गलत काम किया। बीती रात को उसके पेट में दर्द हुआ। उसने पड़ोस की एक महिला की मदद मांगी, जो उसको स्कूटी पर बिठा कर अस्पताल लाई। इस दौरान अस्पताल में उसकी जांच के लिए डाक्टर ने आना था। इससे पहले अस्पताल के बाथरुम में ही उसने नवजात शिशु को जन्म दिया।
पीड़िता ने बताया कि इस बच्चे का पिता रामलाल ही है। इसके साथ शादी का झांसा देकर कमरे में बलात्कार किया। पांवटा साहिब में आकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए थे। पांवटा साहिब के थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि लड़की की शिकायत में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत को लेकर युवती शनिवार सुबह करीब 3:00 अस्पताल में लाई गई थी। इसके बाद वह सुबह करीब 4 बजे जब अस्पताल परिसर के टॉयलेट में गई तो वहीं उसने प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया (करीब 8 महीने) युवती अभी अस्पताल में ही उपचाराधीन है।
Latest
- नाहन के अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में “मातृ दिवस” की धूम, छात्रों में उत्साह…
- काल बनकर आया तूफान, करसोग में रसोईघर पर गिरा पेड़, पिता की मौत…बेटा घायल
- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से ले अनुमति : डीसी
- कांगड़ा : मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला
- कानून के बाद अब जनता की अदालत में हारेंगे 6 दागी नेता, SC से वापिस ली याचिका