संगड़ाह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे भारत में लॉकडाउन किया गया है। जिसमें पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का खतरा पुलिस के कर्मी को रहता है। कई लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे है, जिनको पकड़कर सख्ती से पेश आना पड़ रहा है।
पुलिस की सेवा देखते हुए उपमंडल के एक शिक्षक कपिल मोहन (डीपी) ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के जवानों को फ्री सेनिटाइज़र वितरित किए। कपिल मोहन ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सेवाएं सराहनीय है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद की हर संभव सहायता करेंगे।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी