पावंटा साहिब : नदी के किनारे बोलेरो पार्क करना मालिक को महंगा पड़ गया। मेले के दौरान यमुना नदी के किनारे पार्क की गई बोलेरो अचानक ही यमुना नदी में लुढ़क गई।
अंतिम जानकारी के मुताबिक बोलेरो नदी में ही फंसी हुई है जो लुढ़कते हुए काफी दूर जा पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार मालिक ने अपनी जीप को यमुना नदी के किनारे बने मंदिर के पास खड़ा किया था। जीप को न्यूट्रल रखने की गलती की गई। अचानक ही बोलेरो खुद ही चल पड़ी तथा लुढ़कते हुए यमुना नदी में पहुंच गई। मौके से पुलिस को भी सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
गनीमत है कि हादसे के समय इसमें कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि जीप बनोर के रहने वाले व्यक्ति की है। यह भी कहा जा रहा है कि जीप तेजी से नदी में लुढ़क गई।