शिमला : नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल ने शुक्रवार को भाजपा शासित नगर निगम का तीसरा व अपना पहला बजट पेश किया। राजधानी के लोगों को नगर निगम ने साल 2020-21 के बजट में न तो कोई राहत दी है और न ही कोई बोझ डाला है। इस वर्ष बजट 225 करोड़ का रखा गया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 72 करोड़ कम है। बजट में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों पर विशेष फोकस किया गया है। सत्या कौंडल ने बताया कि बजट में सबका ख्याल रखा गया है तथा जनता की भलाई के अनुरूप बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि शिमला शहर की महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को माॅल रोड के आसपास बैठने के लिए स्थाना उपलब्ध करवाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के मुख्य स्थानों पर बने पार्कों को एडाॅन सुविधााओं से जोड़ा जाएगा। इसमें पर्यटकों व लोगों को बैठने की सुविधा के साथ मोबाइल फोन चार्जिग, वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में छोटी वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने शहर में स्मार्ट रास्ते बनाने का भी एलान किया।
सत्या कौंडल ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के लिए तैयार की गई परियोजनाओं में से 28 परियोजनाओं पर काम होगा। इसके लिए जल्द टैंडर लगाए जाएंगे। इन परियोजनाओं में शहर में याताया कंजैशन सड़कों को चैड़ा करना, पार्किंग परिसरों का निर्माण एस्केलटरों का निर्माण, पैदल रास्तों का निमा्रण तथा कूडा उठाने के लिए वाहन उपलब्ध करवाने के कामों को जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में स्मार्ट पाथ तथा प्रत्येक वार्ड में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। ये कार्य स्मार्ट मिशन के तहत पूरे होंगे।
आईजीएमसी अस्पताल से संजौली चैक तक स्मार्ट कवर्ड पैदल मार्ग का 24 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आईजीएमसी में नए ब्लाॅक के साथ 32 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। इसमें 700 वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी। यह कार्य जल्द पीडब्यूडी विभाग जल्द शुरू करेगा।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी