नाहन : काफी लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने नाहन व पावंटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जिला अध्यक्ष के नाम पर भी मंथन चला हुआ है। नाहन से ज्ञान चंद चौधरी को दोबारा मौका दिया गया है। इसी तरह पावंटा साहिब से अश्वनी शर्मा को भी पुनः पावंटा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि दोनों अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की टीम के भी अध्यक्ष रहे हैं। लंबी माथापच्ची के बाद ये नियुक्तियां हुई हैं। मगर जिला अध्यक्ष को लेकर अभी भी सस्पैंस बना हुआ है। दोनों नियुक्तियों से यह आभास हो रहा है कि अजय सोलंकी को दोबारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा