पांवटा साहिब : भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में घिरी भाजपा ने शनिवार को नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अपने नए सिपाही तैनात कर दिए हैं। सर्व सम्मति से सीमा देवी को चेयरपर्सन चुना गया, जबकि राजेंद्र मान को उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली। दीगर है कि एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने पहले ही सीमा देवी व राजेंद्र मान की ताजपोशी का खुलासा कर दिया था। हालांकि आज कोरम के लिए केवल साधारण बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन भाजपा समर्थित 7 पार्षदों के अलावा संजय सिंघल भी पहुंचे थे। मगर सिंघल ने बैठक को बीच में छोड़कर किनारा कर लिया।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों की वजह से कृष्णा धीमान व नवीन शर्मा को पदों से इस्तीफा देना पड़ा था। चुनावी बैठक को लेकर कांग्रेस ने पहले ही बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया था। चूंकि इस साल ही स्थानीय निकायों के चुनाव भी प्रस्तावित हैं, लिहाजा हॉट सीट पर सीमा देवी व राजेंद्र मान की ताजपोशी चंद महीनों के लिए ही है।
Latest
- आंगन में खेलते समय पानी के ड्रम में डूबने से 2 वर्षीय बच्ची की मौत
- नाबालिग युवती से दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी, आरोपी काबू
- राष्ट्रीय ध्वज को बनाया कांग्रेस का झंडा, सिरमौर भाजपा अध्यक्ष की तस्वीर से छेड़छाड़
- कंगना की शैक्षणिक योग्यता तो है नहीं, मंडी के लिए क्या होगा विजन
- कांग्रेस मुख्यालय में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, मंत्री अनिरुद्ध सिंह रहे मौजूद