पांवटा साहिब : कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरी नगर परिषद को 22 तारीख को दोपहर बाद नया चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन मिलना तय ही माना जा रहा है। वीरवार को कोरम पूरा न होने की वजह से चुनाव को 22 फरवरी तक स्थगित किया गया है। पहली बैठक में दो-तिहाई पार्षदों की मौजूदगी लाजमी थी, लेकिन कांग्रेस के पांच पार्षदों के अलावा बीजेपी के संजय सिंगल ने भी इस बैठक से किनारा कर लिया।
बैठक में चुनाव के लिए 9 पार्षदों की अनिवार्यता थी। अब चूंकि अगली बैठक में साधारण बहुमत की ही आवश्यकता है, लिहाजा यह माना जा रहा है कि 22 फरवरी को भाजपा नए चेहरों की ताजपोशी करने में सफल हो जाएगी। जानकारों की मानें तो तीन पार्षदों की मौजूदगी में भी चुनाव हो सकता है। इसमें एक प्रपोजर के अलावा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हो सकता है। उधर जानकारों के मुताबिक कांग्रेस के पार्षद राजेंद्र मान ने भाजपा को समर्थन दिया है। लिहाजा, संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी उनकी ताजपोशी वाइस चेयरमैन के पद पर कर सकती है। जबकि चेयरपर्सन के पद के लिए सीमा देवी आगे है।
दीगर है कि भ्रष्टाचार से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन सहित उपाध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा था। इस वीडियो की जांच विजिलेंस कर रही है। उधर कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने कहा कि 22 फरवरी को दोपहर साढे़ 3 बजे अगली बैठक निर्धारित हुई है। उन्होंने यह भी माना कि तीन पार्षदों की मौजूदगी में भी कोरम को पूरा माना जा सकता है।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी