नाहन : तीस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू की गई मानक मुख्य आरक्षी सत्या देवी को आज अदालत में पेश किया गया। भ्रष्टाचार के संगीन आरोप में गिरफ्तार महिला पुलिसकर्मी सत्या देवी को 28 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
इस लिंक पर पढ़े,कैसे हुई थी गिरफ्तारी…
जानकारी के मुताबिक इस दौरान संपत्ति को लेकर पूछताछ की जा सकती है। इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह थी कि स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने सार्वजनिक स्थल पर ही महिला पुलिसकर्मी को दिनदहाड़े रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। मेडिकल कॉलेज के समीप दोपहर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
दीगर बात यह है कि विजिलेंस ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का 2020 में सिरमौर से ही खाता खोला है। एक सप्ताह के भीतर दो कथित भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों काबू किया गया। उधर विजिलेंस के डीएसपी तरणजीत सिंह ने आरोपी महिला पुलिसकर्मी को 28 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजे जाने की पुष्टि की है।
Latest
- शिमला : बजट मिलने के बाद भी खर्च नहीं हो रहा रोड सेफ्टी क्लब का पैसा
- हिमाचल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत,14 साल की छात्रा को दिखाई अश्लील वीडियो
- अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी सुंदरनगर में बोली भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत
- कांगड़ा : नारा लेखन में कविता व पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल