बद्दी (एमबीएम न्यूज) : आयसो लायड इंजीनियंरग उद्योग किशनपुरा में मजदूरों की हड़ताल सोमवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गई है। मजदूर रात दिन टैंट लगा कर धरने पर बैठे है। मजदूरों के साथ सीटू के जिला पदाधिकारी ओमदत्त शर्मा लगातार इस हड़ताल में शिरकत कर रहे है। वहीं स्थानीय लोग भी हड़ताल कर्मियो के पक्ष में आकर उद्योग प्रबंधन को कोस रहे है। पिछले दो दिनों से सीटू के राज्य अध्यक्ष जगत राम व जिला अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा हड़ताली श्रमिकों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति बना रहे है। जगत राम ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हड़़ताल प्रबंधकों के अडियल रवैये व श्रम विभाग की नाकामी के कारण हुई है। मजदूर 12 दिनों से हड़ताल पर है। लेकिन श्रम विभाग ने दोनों पक्षों का समझौता कराने का कोई प्रयास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग उद्योगपतियों की कठपूतली बन कर रह गया है और मजदूरों को जमकर शोषण किया जा रहा है। जगत राम ने कहा कि मजदूरों को कंपनी में अस्थाई वर्कर की परिभाषा देकर उनके हको से वंचित रखा गया है। उत्पादन भत्ता, प्रबंधकों कार्यालय स्टाफ देकर मजदूरों का हक छीना जा रहा है। यहां पर 6 दर्जन मजदूरों का न्यूनतम वेतन से कम वेतन मिल रहा है। प्रशासन व सरकार भी श्रम विभाग पर कोई शिकंजा नहीं कस रहा है। सीटू के जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस आंदोलन को पूरे प्रदेश का मुद्दा बना कर श्रम विभाग के मुख्य कार्यालय शिमला में धरना दिया जाएगा। इस विषय में प्लांट हैड दीपक रसतोगी ने बताया कि मजदूरो की सभी मांगे मान ली गई थी लेकिन कुछ मजदूर उसके बावजूद अवैध तौर पर धरने पर बैठ गए जिसके चलते यह मामला कोर्ट में चला गया है। जो भी फैसला होगा वह सभी को मान्य होगा।
Latest
- काज़ा में बर्फ के नीचे दबे कूड़े कर्कट को एकत्रित कर लगाया गया ठिकाने, पर्यटकों से ये अपील….
- रीना बनी सुरेश की कवरिंग कैंडिडेट,पूर्व मंत्री की भाजपा से बगावत..18 नामांकन दाखिल
- मंडी : 4 करोड़ से बने 65 फीट के ऊंचे नए भंडार में विराजमान हुई माता बगलामुखी
- भाजपा के हुए पूर्व कांग्रेस MLA व वीरभद्र के करीबी रहे सुभाष मंगलेट, विस चुनाव में बिगाड़ा था खेल
- नशे के ओवरडोज़ से जवान बेटा खोने वाली गरीब मां की झिंझोड़ देने वाली दास्तां अपनी जुबानी…