ऊना : नेपाल के काठमांडू में 1 से 10 दिसंबर तक होने वाली साऊथ एशियन गेम्स में ऊना का विशाल भारद्वाज भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। 22 वर्षीय खिलाड़ी के इंडियन टीम में चयन होने से जिला सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। विशाल भारद्वाज तीसरी बार इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल ही में विशाल भारद्वाज ने जूनियर व सीनियर एशियन इंडियन चैंपियनशिप जो ईरान में हुई, में गोल्ड मैडल हासिल किया। अब विशाल तीसरी दफा टीम इंडिया का हिस्सा बन रहे हैं।
विशाल भारद्वाज देहलां गांव के रहने वाले हैं। विशाल ने साई हॉस्टल बिलासपुर से कबड्डी का प्रशिक्षण लिया है। विशाल ने आठवीं कक्षा से कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। गुरु सुशील ने विशाल को स्कूल से ही कबड्डी की कोचिंग देना शुरू किया था। उनके मार्गदर्शन में विशाल ने कबड्डी की बारीकियां सीखी और फिर साई हॉस्टल बिलासपुर में प्रवेश पाया।
विशाल के पिता विद्यासागर खेतीबाड़ी करते हैं। जबकि माता अंजू देवी गृहिणी हैं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां में दसवीं तक पढ़ाई की है। विशाल के मुताबिक उनके पिता ने खेतीबाड़ी करते हुए कभी कोई कमी नहीं आने दी। अपने खेल में आगे बढऩे के लिए भी हमेशा प्रोत्साहित किया है।
Latest
- CIPET बद्दी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 3 वर्ष का होगा डिप्लोमा
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को जमानत बचाने के पड़े लाले
- गिरिपार की निकिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक
- हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को निर्देश, स्मार्ट उपस्थिति एप पर लगाए हाजिरी
- सीएम सुक्खू ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर किया शोक व्यक्त