चंबा: चुवाड़ी-चंबा मार्ग पर कल्हेतर घटु में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को सुबह के वक़्त हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थी।
पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला उक्त स्तहन पर बस का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान ट्रक पीछे की और आया। जिससे महिला ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच कर रही है।