भुंतर: बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी का इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम में चयन हुआ है। जो प्रदेश के साथ साथ बंजार जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। वही, बंजार में कांग्रेस मुद्दे से भटक गई है। फ्लॉप शो का आयोजन कर रही है। फ्लॉप शो के माध्यम से कांग्रेस जनता को भी भटका रही है। लेकिन जनता सब जानती है। जिला कुल्लू युवा मोर्चा के महामंत्री सुभाष ठाकुर का कहना है कि भाजपा की लोकप्रियता का पता इस बात से चलता है कि बीते दिन अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे।
अमेरिका जैसे देश ने भी अब इस बात को स्वीकार किया है कि नरेंद्र मोदी देश के सशक्त नेता है। उनके नेतृत्व में भाजपा देश मे समान विकास की राह पर अग्रसर है। सुभाष ठाकुर का कहना है कि विधायक सुरेन्द्र शौरी ने गत दिन मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें यह भी जानकारी दी कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व भर के युवा नेता अमेरिका जाएंगे। अपने अमेरिका समकक्षों के साथ संवाद करेंगे।
सुभाष ठाकुर ने कहा कि इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत वे 27 सितम्बर को अमेरिका जाएंगे और 21 दिन तक अमेरिका के विभिन्न शहरों में रहकर वे वहां की राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक नीतियों का आदान-प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत से केवल 6 युवा राजनेताओं का इसमें चयन किया गया गया है। जो बंजार के लिए गर्व की बात है।