एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू
आनी में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उक्त व्यक्ति को 24 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी आनी के समक्ष पेश किया गया था। जहां से उसे 24 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस ने कथित आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई थी। गौरतलब है कि 26 वर्षीय युवक ने आनी क्षेत्र की एक 9 वर्षीय मासूम से साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद नाबालिग की मां ने पुलिस में आरोपी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने उसके आधार पर मामला दर्ज किया था। उसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। डीएसपी आनी तेजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय में रिमांड पर लेने के लिए अर्जी लगाई थी। जिसे स्वीकार कर लिया है और व्यक्ति को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान उक्त व्यक्ति से पुलिस पूछताछ करेगी।
Latest
- हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़ी 1.16 लाख लीटर अवैध शराब
- हनुमान बड़ोग व भराड़ी घाट के पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने समझा मतदान का महत्व
- हिमाचल में कमरा नंबर 302 में 302 की खौफनाक पटकथा, तीन फुट के बैग में लड़की की लाश
- कंगना के बीफ खाने के आरोपों पर बोले जयराम, सोनिया गांधी इटली में क्या खाती थी…
- तेज रफ्तार कार व स्कूटी में भिड़ंत, एक घायल