एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू
खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर भूस्खलन होने से एक महिला पर्यटक के घायल होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार खीरगंगा के समीप अचानक भारी भूस्खलन हो गया है,जिसमें इस रूट पर निकले पर्यटक भी बाल-बाल बच गए हैं। इस दौरान एक महिला पर्यटक घायल हो गई है।
महिला पर्यटक के घायल होने की सूचना मिलने के बाद बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हुआ,जिसके बाद महिला को कई किलोमीटर कंधों पर उठाकर रेस्क्यू किया गया। महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है। शनिवार को इस ट्रैकिंग रूट पर काफी संख्या में पर्यटक रवाना हुए थे और इस दौरान भूस्खलन हो गया। कई पर्यटकों ने भाग भाग कर जान बचाई।