धर्मशाला (एमबीएम न्यूज) : कांगड़ा पुलिस ने अज्ञात(प्रॉक्सी) कॉल पर कोई भी जानकारी साझा न करने का आग्रह जनता से किया है। इसकी आड़ में एटीएम, बैंक खातों समेत लॉटरी का झांसा देकर ठगी तो की ही जा सकती है। साथ ही लालच देकर सेना की लोकेशन इत्यादि को लेकर जानकारी मांगी जा सकती है।
पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि पाकिस्तानी एजैंट इंडियन आर्मी से जुड़ी कई जानकारियां जुटाने के लिए भी यह तरीका अपना सकते हैं। एसपी अभिषेक दुल्लर के मुताबिक कई मर्तबा आम जनता को नहीं पता होता कि वह अनजाने में खुफिया जानकारियों को फोन पर अज्ञात लोगों को सौंप रहे हैं। इससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।