अमरप्रीत सिंह/सोलन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का रविवार को सोलन पहुचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है की हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद आज राठौर दिल्ली से हिमाचल आए। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परवाणू, धर्मपुर, सोलन और कंडाघाट में भव्य स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी की मजबूती और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना उनका पहला दायित्व होगा। उन्होंने कहा की पार्टी में अनुशासन में रहना हर कार्यकर्ता का फ़र्ज़ है। उन्होंने कहा की कोई भी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में उनसे सीधे मिल कर अपनी बात रख सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 17 जनवरी को 11 बजे चौड़ा मैदान में एकत्रित होने की अपील कि इस दिन प्रदेश अध्यक्ष अपना कार्यभार संभालेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व सभी शीर्ष नेतागण मौजूद रहेंगे।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी