एमबीएम न्यूज/नाहन
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम किशोर बिंदल की पत्नी शालिनी बिंदल (62) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। दोपहर एक बजे के आसपास विधानसभा अध्यक्ष को उस समय जानकारी मिली, जब वो बनेठी स्कूल में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष के बड़े भाई कुछ अरसे से दिल्ली में ही रह रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली रवाना हो गए हैं। सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता व मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा इत्यादि ने गहरा शोक प्रकट किया है।
Latest
- प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव
- निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर, अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित