वी कुमार/मंडी
बीती 23 अगस्त से लापता नाबालिग लड़की को अभी तक बल्ह थाना पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। लापता लड़की के परिजन बुधवार को एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा से मिले और बेटी के तलाशी अभियान में तेजी लाने की गुहार लगाई। बता दें कि लापता नाबालिग लड़की बरोट की रहने वाली है और बल्हघाटी के नेरचौक में एक नीजि कालेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। लड़की के पिता ने अंदेशा जताया कि उसकी बेटी को पास के ही गांव का एक नाबालिग लड़का अपने साथ भगा ले गया है।
हालांकि यह नाबालिग लड़का भी तभी से ही लातपा बताया जा रहा है। लड़की के पिता ने बीती 25 अगस्त को बल्ह थाना में इस बावत एफआईआर भी दर्ज करवाई, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी बल्ह थाना पुलिस इस नाबालिग को ढूंढ नहीं पाई। लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढील बरत रही है और कोई संजीदगी नहीं दिखा रही है। इन्होंने एसपी मंडी से गुहार लगाई है कि लापता लड़की को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। लड़की के पिता ने बताया कि वह दलित परिवार से संबंध रखते हैं और नाबालिग लड़का स्वर्ण जाति से। ऐसे में उन्हें इस बात को लेकर अंदेशा है कि लड़के वालों ने लड़की को कहीं छुपाकर रख दिया है।
एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं और इस बारे में बल्ह थाना में एफआईआर दर्ज है। उन्होंने बताया कि टीमें दोनों की तलाश में गई थी लेकिन अभी तक इनका पता नहीं चल सका है। दोनों के मोबाईल स्वीच ऑफ हैं। उन्होंने बताया कि अब इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का सहारा लेकर इन्हें ढूंढने का प्रयास किया जाएगा और जल्द ही इन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
Latest
- सोलन की सब जेल में हत्या के जुर्म की विचाराधीन महिला कैदी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज
- भाजपा के नवीन, इनेलो को अभय व इंडिया गठबंधन के सुशील गुप्ता में तिकोना मुकाबला
- फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी लगाने का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
- CAA के तहत पहली बार 14 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, प्रमाणपत्र जारी
- सिरमौर अस्वच्छ शौचालय व मैन्युअल स्कैवेंजर मुक्त घोषित