एमबीएम न्यूज़/शिमला
छैला सड़क हादसे में एक घायल की आज़ उपचार के दौरान IGMC अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनमोहन (51) के रूप में हुई है और वह CID मुख्यालय कुसुम्पटी में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह शिमला के मैहली के रहने वाला था।
अब इस हादसे में मरने वालों की तादाद चार पहुंच गई है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के छोटे भाई नित्यानन्द भारद्वाज सहित तीन व्यक्तियों की कल रात घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में घायल हुए 11 व्यक्ति आईजीएमसी में भर्ती हैं और एक-दो की हालत गम्भीर है।
कल देर शाम टेम्पो ट्रेवलर में सवार होकर ये सभी शादी समारोह में शामिल होने कुसुम्पटी से गुम्मा जा रहे थे, कि टैम्पो ट्रेवलर छैला पुल के पास खाई में गिर गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
घायलों में इंद्र शर्मा (52), कल्याण सिंह (58), प्रताप सिंह (57), जोगेंद्र सिंह (64), सुरेंद्र गर्ग (49), राजीव कुठियाला (53), सुखदेव (53), सुधीर ठाकुर (64), मदन (61) और सुधांसू (28) शामिल हैं। ये सभी कुसुंपटी के रहने वाले हैं।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी