एमबीएम न्यूज़ /शिमला
चौपाल उपमण्डल के खद्दर के निकट हुए बस हादसे में एक महिला ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं चालक व कंडक्टर सहित 7 अन्य जख्मी हुए हैं। मृतक महिला की शिनाख्त 28 वर्षीय प्रियंका शर्मा के रूप में हुई है और वह खद्दर की रहने वाली थी। प्रियंका का पति सुदेश और दो बच्चियों दो वर्षीय योहन्ना और तीन वर्षीय सान्वी भी बस में ही थीं और ये तीनों घायल हुए हैं। इस हादसे से मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया है। इसके अलावा चालक, परिचालक व दो अन्य भी चोटिल हुए हैं।
इनकी पहचान 52 वर्षीय विद्या दत्त निवासी खद्दर, 39 वर्षीय परिचालक संजय कुमार निवासी पालमपुर, 38 वर्षीय चालक रविन्द्र निवासी पठानकोट और 22 वर्षीय अनिल निवासी पुलवाहल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक निगम की बस(HP-03B-6158) शाम 5:19 बजे चौपाल से खद्दर के लिए रवाना हुई थी। लेकिन खद्दर से दो किलोमीटर पीछे यह हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी अनुसार जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क तंग और खस्ता हाल थी। पहाड़ी से ल्हासा भी गिरा हुआ था। संतुलन खोने के बाद बस सड़क से 70 फिट नीचे लुढ़ककर पेड़ों में फंस गई। इस वजह से बस गहरी खाई में लुढ़कने से बच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुटे। यह इलाका चौपाल से 24 किलोमीटर दूर है और थाने से पुलिस दल को मौके पर पहुंचने में डेढ़ घंटा लग गया। एसपी ओमाप्ति जमबाल ने हादसे में एक महिला की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दो बच्चों सहित सात लोग चोटिल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Latest
- हिमाचल में कमरा नंबर 302 में 302 की खौफनाक पटकथा, तीन फुट के बैग में लड़की की लाश
- कंगना के बीफ खाने के आरोपों पर बोले जयराम, सोनिया गांधी इटली में क्या खाती थी…
- तेज रफ्तार कार व स्कूटी में भिड़ंत, एक घायल
- मंडी में अवैध लकड़ी के गोदाम पर विजिलेंस का छापा, दरवाजे-खिड़कियां बरामद
- नए प्रत्याशियों से गर्माया चंडीगढ़ लोकसभा का चुनावी माहौल