एमबीएम न्यूज़ /शिमला
चौपाल उपमण्डल के तहत चांदपुर नामक स्थान पर HRTC की एक बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। शाम हुए इस हादसे में आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में चालक व कंडक्टर के अलावा महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी अनुसार बस शाम पांच बजे चौपाल से खद्दर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन खद्दर से दो किलोमीटर पीछे चांदपुर में हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी अनुसार घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण बचाव दलों को राहत कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं। घायलों को सिविल अस्पताल चौपाल लाया जा रहा है।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी