माधवी पंडित/शाहपुर
एक बार फिर देवभूमि शर्मसार हुई है। कांगड़ा के पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत निकटवर्ती गांव में 62 वर्षीय वृद्ध पर 11 वर्षीय बच्ची से बलात्कार का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग लड़की से निकटवर्ती गांव में सुनसान कांगू नाला मे बलात्कार को अंजाम दिया। इसकी शिकायत पीड़िता की माता ने पुलिस थाना शाहपुर में दर्ज करवाई है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वृद्ध धर्म चंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी मुताबिक आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया था।
Latest
- राष्ट्रीय ध्वज को बनाया कांग्रेस का झंडा, सिरमौर भाजपा अध्यक्ष की तस्वीर से छेड़छाड़
- कंगना की शैक्षणिक योग्यता तो है नहीं, मंडी के लिए क्या होगा विजन
- कांग्रेस मुख्यालय में कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, मंत्री अनिरुद्ध सिंह रहे मौजूद
- नाहन : सड़क से गिरे पत्थर, ददाहू के 20 वर्षीय युवक की मौत
- नाहन में ध्वनि प्रदूषण पर साउंड सिस्टम जब्त, पुलिस का एक्शन