एमबीएम न्यूज़/शिमला
शहर में निर्माणाधीन मकानों से सरिए चुराने वाले गिरोह के दो आरोपियों को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरिए को चुरा कर आरोपी आगे मकान का निर्माण करने वाले अन्य लोगों को बेच देते थे। इस गोरखधंधे को आरोपी लंबे समय से अंजाम दे रहे थे। सोमवार की रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा और चुराए गए 23 क्विंटल सरिए को भी बरामद कर लिया।
आरोपियों की पहचान सुक्ख राम निवासी रेणुका जिला सिरमौर और सुरेश निवासी नेपाल के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने छोटा शिमला थाने में मामला दर्ज किया है। सुरेश को चोरी की वारदातों में पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक छोटा शिमला थाना अंतर्गत ब्यूलिया निवासी प्रकाश चंद ने अपने मकान के निर्माण के लिए 23 क्विंटल सरिया खरीदा था, जिसे उसने घर के समीप सड़क किनारे रखा था। दिसंबर 2017 में उक्त सरिया चोरी कर लिया गया। इस पर उसने पुलिस में शिकायत कराई।
पुलिस को सूचना मिली कि दमेची गांव में वीरेंद्र अपने मकान का निर्माण करवा रहा है और पूछताछ में वीरेंद्र ने खुलासा किया कि उसने यह सरिया दो आरोपियों सुक्ख राम व सुरेश से खरीदा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को शिमला से ही गिरफतार कर लिया।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा