एमबीएम न्यूज़ /कुल्लू
भूस्खलन की वजह से शुक्रवार सुबह मनाली- लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जानकारी के मुताबिक मढ़ी के नजदीक चुंबक मोड़ पर विशालकाय चट्टानें गिरने के कारण हाईवे बाधित हुआ है। सूचना मिलते ही बीआरओ के जवान सड़क को बहाल करने में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि तड़के पर्यटक वाहनों को रोहतांग की तरफ जाने की अनुमति नहीं होती है। लगभग 6:00 बजे के बाद ही वाहनों को रोहतांग जाने दिया जाता है। लाहौल की तरफ जाने वाले लोगों को कुछ समय पहले जाने की अनुमति होती है। कुल मिलाकर गनीमत यह रही है कि विशालकाय चट्टानें गिरने के दौरान हाईवे पर कोई भी वाहन नहीं था।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा