शिमला (एमबीएम न्यूज) : प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से चंद महीने पहले पुलिस महकमा कांस्टेबल के 1073 पदों की भर्ती कर रहा है। बेरोजगारों में इस भर्ती को लेकर खासा उत्साह है। इसी के चलते एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने भी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कुछ खास बातों को टटोला है, ताकि आवेदनकर्ताओं को मदद मिल सके।
खास बातें…
1. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि निजी साक्षात्कार नहीं होंगे। हाल ही में सरकार ने भर्तियों में साक्षात्कार न लेने का फैसला लिया है।
2. आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई होगी। सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए शुल्क 140 रुपए, वहीं आरक्षित वर्गों का शुल्क 35 रुपए होगा।
3. आवेदक को अपने जिला के पुलिस अधीक्षक को आवेदन करना होगा। शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट या आईपीओ संबंधित जिला के एसपी के नाम ही होगा।
4. भर्ती में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर व कांगड़ा के लिए क्रमश: 60, 81, 72 व 236 पद होंगे। इसी तरह किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व मंडी के लिए क्रमश: 13, 69, 05 व 156 पद रखे गए हैं। वहीं शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना के लिए क्रमश: 127, 83, 89 व 82 पद हैं।
5. उपरोक्त जिला के क्रमवार महिलाओं के पदों की संख्या क्रमश: 06, 07,07, 22, 01, 06,00, 15, 12, 08, 08 व 08 है।
6. आयु सीमा को तय करने के लिए कट ऑफ तिथि 1 जुलाई 2017 निर्धारित हुई है।
7. शारीरिक योग्यता पूरी न करने वाले आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
8. सामान्य वर्ग में आवेदक की उम्र 18 से 23 साल होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो है। पुरुषों का कद 5′- 6” (इंच) व महिला वर्ग में 5′-2” होना चाहिए। 31*32 की छाती होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अलावा गोरखा, होमगार्ड व प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के लिए शारीरिक योग्यता के साथ-साथ उम्र की शर्त में छूट रखी गई है।
9. 5′-7” से 5′-8” इंच के उम्मीदवारों को एक अंक मिलेगा, इसी तरह एक फुट ऊंचाई बढऩे की स्थिति में अतिरिक्त एक अंक मिलता रहेगा। महिलाओं के वर्ग में 5′ -2″ इंच से तीन इंच के बीच एक अंक मिलेगा। इसी क्रम में एक-एक अंक हाईट बढऩे की सूरत में बढ़ता रहेगा।
10. पुरुषों को 1500 मीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सैकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिलाओं को 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सैकेंड में पूरी करने की शर्त है। शारीरिक दक्षता केवल क्वालीफाइंग है। पुरुषों को 1.25 मीटर हाई जंप तीन कोशिशों में करना होगा। वहीं महिलाओं को एक मीटर के जंप की शर्त है। ब्रॉड जंप 4 मीटर का होगा, महिलाओं के लिए यह तीन मीटर का रखा गया है।
11. लिखित परीक्षा हरेक जिला में होगी। इसके अधिकतम अंक 80 रखे गए हैं, जिसकी अवधि 60 मिनट होगी।
12. लिखित परीक्षा के लिए अंग्रेजी व हिन्दी भाषा के अलावा सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान व रिजनिंग होगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो है।
13. अधूरे आवेदनपत्रों को रद्द किया जाएगा।