बिलासपुर: करीब-करीब एक माह पहले विस्फोटक चबाने से घायल गाय ने प्राण त्याग दिए हैं। हालांकि इस बात को दो दिन हो चुके हैं, लेकिन झंडूता क्षेत्र के रहने वाले गाय के मालिक गुरदयाल ने एक वीडियो जारी कर इसका खुलासा किया है। नम आंखों से मालिक ने बताया कि कैसे उसे बच्चों की तरह पाला था। घायल होने के बाद 14 दिन तक परिवार का हरेक सदस्य उसकी इम्दाद में लगा रहा।
बता दें कि बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद भी गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया था। तब यही उम्मीद थी कि धीरे-धीरे गाय स्वस्थ हो जाएगी। गुरदयाल बताते हैं कि स्थानीय विधायक जेआर कटवाल की सलाह पर जख्मी गाय को बिलासपुर के ट्राॅमा सैंटर भेज दिया गया था। वहीं से उसे गाय की मौत की सूचना मिली। दीगर है कि केरल में हथिनी की मौत के बाद इस मामले ने भी खासा तूल पकड़ लिया था। इसके बाद डीएसपी स्तर के अधिकारी को मौके का जायजा लेना पड़ा था।
इसके अलावा गाय को खाने की सामग्री में विस्फोटक देने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मालिक के मुताबिक गाय का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मगर इस सदमे से परिवार अब भी नहीं उबर पा रहा है।