नाहन : सैनधार के नहरस्वार में सत्येश्वर दत्त व सुमन शर्मा के घर जन्मी एक युवती को सिरमौरी संस्कृति से लगाव ने हुनरबाज बना दिया है। हुनर भी ऐसा, जिसके यू-टयूब पर अब तक 2 लाख 9 हजार मुरीद (Subscribers) हैं। आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हरेक युवा जीवन में सफलता के लिए अपने तरीके से सोचता है।
बीएससी के बाद बीएड कर चुकी आरती की इच्छा थी कि वो पहाड़ी खासकर सिरमौरी संस्कृति को देश व दुनिया के सामने लाए। यू-टयूब पर सिरमौरी गर्ल्ज के बैनर तले एक चैनल बना दिया। इसी बीच नाहन के अतुल शर्मा से परिणय सूत्र में बंध गई। यहां ससुर ईश्वर चंद शर्मा व सास वंदना शर्मा के अलावा पति ने आरती के जुनून को आगे बढ़ने देने पर खुशी-ख़ुशी सहमति जताई। दरअसल, आरती संस्कृति व कार्यक्रमों से जुड़े वीडियोज यू-टयूब पर अपलोड करती है। धीरे-धीरे हिमाचल व उत्तराखंड में चैनल पापुलर होना शुरू हो गया।
आरती का कहना है कि शुरू में काफी कम रिस्पांस मिलता था। लेकिन माता-पिता के प्रोत्साहन से हार नहीं मानी। कई बार परिणाम में निराशा मिलने के बावजूद भी अपना जुनून जारी रखा। कई वीडियोज को 20 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिले। आरती के हुनर ने देश की सीमाओं को भी लांघ दिया है। पाकिस्तान, नेपाल, सउदी अरब व यूएई में भी फॉलोअर्स हैं, जिनसे आरती को न केवल प्रतिक्रियाएं मिलती हैं, बल्कि वो उसे प्रोत्साहित भी करते हैं।
आरती का कहना है कि सिरमौरी गर्ल्ज के अलावा पहाड़ी क्वीन चैनल भी चला रही हैं। दूसरे चैनल में भी 50 हजार सब्सक्राइबर हो चुके हैं। उनका कहना है कि कोई भी संस्कृति से जुड़ा वीडियो अपलोड करवा सकता है। इसके लिए उन्हें व्हाटसएप नंबर 89884-56421 पर संपर्क कर सकता है।
इस लिंक पर देख सकते हैं आरती शर्मा का यू-टयूब चैनल