• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

Sirmour News in Hindi

पुन्नरधार में खूंटे से बंधे 5 मवेशियों को तेंदुए ने बनाया निवाला, 2 गर्भवती गाय भी शिकार

January 22, 2021 by विनोद ठाकुर Leave a Comment

नौहराधार, 22 जनवरी : दुर्गम इलाके पुन्नरधार में गुरुवार रात खूंटे में बंधे पांच मवेशियों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया। जानकारी के अनुसार पुन्नरधार निवासी चोंचुराम की दो गाय जो अभी हाल ही ब्याने वाली थी समेत एक बछडी व दो बछडे को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। गुरूवार की रात दरवाजे को तोड़ते हुए तेंदुआ सीधा ओबरे में घुसा व पांचों मवेशियों को अपना शिकार बनाया। सभी पशुओं को एक ही रात में तेंदुआ चट कर गया। यह पशुपालक बड़े शोक से पशुओं को पालते है। मगर इनके मवेशियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला, जिससे इन लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

बता दें, इससे पहले भी साथ लगते गांव भराडी में भेड़-बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था ।बता दें कि क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। पूर्व प्रधान चन्द्र मोहन, विक्रम, जितेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को अवगत करा दिया है इन्होने संयुक्त बयान में कहा कि काफी दिनों से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द ही वन विभाग इस खूंखार आतंकी तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा स्थापित किया जाए, ताकि इस आतंकी तेंदुए लोगों को छुटकारा मिल सके। पीड़त परिवारों ने सरकार व विभाग से मांग की है कि मवेशियों के नुकसान का शीघ्र ही मुआवजा दिया जाए ।

उधर वन विभाग वृत देवामानल अरुणा ठाकुर ने बताया कि उक्त व्यक्ति की दो गाय एक बछडी व दो बछडे को तेंदुए ने मार खाया है, जिसका मौके पर जाकर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों रिपोर्ट को भेजी जाएगी ताकि पीड़ित को उचित मुआवजा मिल सके।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour News in Hindi

दुबई में कैरियर त्याग गांव में संभाली खेती, आम्बवाला-सैनवाला से प्रधान पद की दावेदारी

January 20, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 20 जनवरी : जन्मभूमि की मिट्टी की सुगंध ही कुछ ओर होती है। विदेश की धरती में बैठकर ग्लैमर तो हासिल किया जा सकता है, लेकिन सुकून का कोई मतलब ही नहीं होता। युवा पीढ़ी मैट्रो या फिर विदेशों में बसकर सुनहरे भविष्य के सपने लेती है। लेकिन कि आम्वाला के रहने वाले एक उच्च शिक्षित युवक रूधिर चौहान ने करीब 8 साल पहले दुबई में अपने शानदार कैरियर को त्याग दिया था। इसके पीछे वजह यह थी कि वो अपने गांव में रहकर खेती बाड़ी व बाग़वानी करेंगे। ऐसा वो अब कर भी रहे हैं।

        पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में प्रधान का पद अनारक्षित हुआ तो तुरंत ही इसे जन सेवा का माध्यम बनाने का फैसला ले लिया। केवल एक ही सपना देख रहे हैं कि प्रधान बनकर अपनी आम्बवाला-सैनवाला पंचायत को हिमाचल की आदर्श पंचायत बनाएं। साथ ही भाईचारे की एक ऐसी मिसाल कायम करें, जिसे देखकर पूरा हिमाचल सबक ले। उन्होंने चुनाव लड़ रहे अपने दोनों विरोधियों को भी शुभकामनाएं देते हुए गुज़ारिश की कि नतीजा चाहे जो भी हो, हम सब मिलकर अपनी पंचायत को प्रदेश की अग्रणी पंचायतों में शुमार करेंगे।

         दुबई में कई सालों तक रुधिर ने अकाउंटस का कार्य एमएनसी कंपनियों में किया है, लिहाजा वो इस बात को बखूबी जानते हैं कि सरकार से मिलने वाले फंड की पाई-पाई का हिसाब कैसे रखना है। 2020 में कोरोना संकट के दौरान आम की फसल तैयार थी। इसके लिए तुड़ान से लेकर बेचने वाले नहीं मिल रहे थे।

       रुधिर ने न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार दिया, बल्कि खुद भी उनके साथ कार्य किया। फसल को बेचने की नौबत आई तो खुद ही कालाअंब-नाहन हाईवे पर बैठकर आम भी बेचे। हर कोई इस सादगी को देखकर हैरान तो होता था, मगर अब चुनाव के पर्व में मतदाता इसे आंकते हैं या नहीं, ये उन पर निर्भर करता है।

       एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में रुधिर चौहान ने कहा कि चुनाव 21 तारीख को खत्म हो जाएंगे। प्रचार के दौरान जो भी अनुभव मिले, वो जीवन में काफी काम आएंगे। बेहद ही भावुक होकर बोले कि मेरी पंचायत मेरा स्वाभिमान हैै। यहां आपसी भाईचारा ऐसा होना चाहिए, जिसे देखकर हर कोई दाद दे। जहां तक पंचायत के कार्यों का सवाल है तो बिना भेदभाव के हर वार्ड का विकास होगा। सरकार बहुत कुछ देती है, लेकिन धरातल पर अमल में नहीं लाया जाता। 

ये भी बोले…
रुधिर चौहान ने कहा कि पंचायत का काफी हिस्सा नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है। अगर पर्यटन के लिहाज से भी पंचायत क्षेत्र को विकसित किया जाए तो आमदनी का जरिया बढ़ाया जा सकता है। यदि पंचायत स्वावलंबी होगी तो अपने स्तर पर भी विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती है। हर घर तक सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की तो समस्याएं होनी ही नहीं चाहिए थी। लेकिन तुरंत ही इसका निस्तारण करने को लेकर एक रोड मैप तैयार किया जाएगा।

Filed Under: युवा, राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news, Sirmour News in Hindi

नाहन विधानसभा क्षेत्र के पंचायत चुनाव में कांग्रेस को 10/10, बिंदल का गिरा ग्राफ…!

January 18, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 18 जनवरी : विधानसभा क्षेत्र से बतौर दूसरी पारी खेल रहे बीजेपी के शीर्ष नेता डाॅ. राजीव बिंदल का ग्राफ गिर रहा है। हालांकि सीधे तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रथम चरण के मतदान में कांग्रेस के 10 में से 10 प्रधान निर्वाचित हुए हैं। इसमें उप प्रधान भी शामिल है।

        सोशल मीडिया में बाकायदा निर्वाचित प्रधानों की सूची को भी पोस्ट किया जा रहा है। इस पर भाजपा समर्थकों की कोई टिप्पणी नहीं आ रही है। लिहाजा, यह माना जा रहा है कि काफी हद तक कांग्रेस के तर्क में सच्चाई हो सकती है।

     प्रथम चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले रामपुर भारापुर पंचायत में डाॅ. बिदंल को जबरदस्त आक्रोश का सामना करना पड़ा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि इसका असर अन्य पंचायतों में भी पड़ा होगा।

    इसमें कोई दो राय नहीं है कि दो चरणों के चुनाव बाकी हैं। इसमें भाजपा की स्थिति क्या रहती है, इसी के आधार पर ओवरऑल आंकड़ा सामने आएगा। उल्लेखनीय है कि नाहन विकास खंड की 11 पंचायतों में मतदान हुआ था। इसमें से एक पंचायत पांवटा निर्वाचन क्षेत्र में आती है। दीगर है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने पंचायतों में अपने समर्थकों को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है।

   नाहन नगर परिषद में भी घटनाक्रम नाटकीय रहा। भाजपा समर्थित पार्षदों ने शपथ ग्रहण तो कर ली, लेकिन चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। माना जा रहा है कि चुनाव की स्थिति में कांग्रेस बैठक का बहिष्कार करती तो उस स्थिति में कोरम पूरा नहीं होता।

   अटकलों के मुताबिक नगर परिषद में भी कांग्रेस 5 पार्षदों के बावजूद आसानी से घुटने टेकने को तैयार नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेता डाॅ. राजीव बिंदल को पंचायतीराज संस्था चुनाव के प्रथम चरण में सबक मिला है। अब देखना ये है कि राजनीति के चाणक्य बिंदल इन चुनावी नतीजों के बाद क्या रुख अपनाते हैं।

वायरल लिस्ट

उधर संवाददाता दिनेश कुंडलस के मुताबिक : कोलर, रामपुर बंजारन व माजरा पंचायत में भाजपा के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में कांग्रेस को संजीवनी मिली है। तीनों पंचायते नाहन  विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। कोलर पंचायत में भाजपा ने सचिवालय से सेक्शन ऑफिसर रहे जसवंत सिंह को मैदान में उतारा था, मगर उन्हें कांग्रेस समर्थित शालिनी ने पराजित कर दिया।

      वही माजरा में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस समर्थित प्रधान पद के उम्मीदवार को विजय मिली है इसी तरह रामपुर बंजारन में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने बाजी मारी है। भाजपा समर्थित जिला परिषद उम्मीदवार मनीष चौहान के लिए भी ये नतीजे  खतरे का अलार्म है।

     जिला परिषद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को बाहरी होने  के नुकसान का सामना  करना पड़ सकता है। वही भाजपा से बागी होकर निर्दलीय खड़े हुए लाल सिंह चौहान अपनी होम पंचायत से भारी लीड मिलने की उम्मीद कर रहे है। रामपुर भारपुर की जिला परिषद सीट पर पहले ही बीजेपी को बगावत का सामना करना पड़ रहा है, वही अब पंचायतों के नतीजे से बीजेपी की नींद उड़ना लाजमी है।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Sirmour News in Hindi

सिरमौर : ये है विजेता प्रधानों व उप प्रधानों की सूची…

January 18, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 18 जनवरी : जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में 87 ग्राम पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर प्रधान व उप-प्रधान पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड पच्छाद की 11 पंचायतों में निर्वाचित प्रतिनिधियों में ग्राम पंचायत टिक्करी कुठार में यादराम प्रधान व राजेश कुमार उप प्रधान निर्वाचित हुए है।

इसी प्रकार जामुन की सैर में प्रधान विजय सुषमा व उप प्रधान राजेन्द्र कुमार, बनाह घिन्नी पंचायत में प्रधान अरूणा शर्मा व उप प्रधान वीर सिंह, ग्राम पंचायत लाना भलटा में निशा कुमारी प्रधान व जगजीत सिंह उप प्रधान पद के लिए र्निविरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत नेरी नावणा में प्रधान सुनील कुमार व उप प्रधान विनोद, ग्राम पंचायत मानगढ़ में प्रधान सरोज बाला व उप प्रधान चिंतामणी, ग्राम पंचायत सराहां में प्रधान पद के लिए सुरति व उप प्रधान पद के लिए नरेन्द्र, ग्राम पंचायत बाग पशोग में प्रधान राजेश्वरी शर्मा, उप प्रधान रोशन लाल, ग्राम पंचायत शाड़िया में प्रधान पद के लिए गिरधारी लाल व उप प्रधान पवन, ग्राम पंचायत नारग में प्रधान वैशाली व उप प्रधान हर देव सिंह, इसी तरह ग्राम पंचायत धरोटी में प्रधान पद के लिए कमलेश कुमारी व उप प्रधान पद के लिए अनूप कुमार निर्वाचित हुए हैं।

विकास खण्ड नाहन की 12 पंचायतों में हुए चुनाव में ग्राम पंचायत कालाआम्ब में प्रधान पद के लिए रेखा कुमारी व उप प्रधान के लिए मोहम्मद इस्लाम निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कौलावालाभूड में प्रधान पद के लिए रीतू देवी व उप प्रधान अनिल कुमार, ग्राम पंचायत ददाहु में प्रधान पद के लिए पंकज गर्ग, उप प्रधान विजय पाल, ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में प्रधान धीर दत रजनीकान्त बाला व उप प्रधान दिनेश ठाकुर, ग्राम पंचायत मातर में प्रधान अल्कादेवी व उप प्रधान लियाकत अली, ग्राम पंचायत नेहरस्वार में प्रधान अनिता देवी व उप प्रधान देश राज, ग्राम पंचायत सुरला में प्रधान नौमी देवी व उप प्रधान बलिन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत पराड़ा में प्रधान सुख चैन सिंह व उप प्रधान राम कुमार, ग्राम पंचायत कोटला मोलर में प्रधान जगदीश व उप प्रधान रामेश्वर, ग्राम पंचायत कटाह शीतला मे प्रधान लक्ष्मी देवी, ग्राम पंचायत धगेड़ा में प्रधान सुनीता देवी व उप प्रधान बिट्टू निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत क्यारी में प्रधान पद के लिए केहर सिंह व उप प्रधान रणवीर सिंह निर्वाचित हुए है।

      विकास खण्ड शिलाई के ग्राम पंचायत जरवा जुनैली में प्रधान पद के लिए आशा देवी व उप प्रधान पद के लिए गोपाल सिंह निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नया पजौड़ में प्रधान लायक रामव उप प्रधान निर्वाचित चुने गए है, ग्राम पंचायत जकाण्डो में प्रधान पद के लिए बादर सिंह, ग्राम पंचायत बालीकोटी में प्रधानपद के लिए रेखा जबकि उप प्रधान पद के लिए बलवीर सिंह निर्वाचित हुए है। ग्राम पंचायत गवाली में प्रधान पद के लिए खतर सिंह जबकि  उप प्रधान पद के लिए आत्मा राम, ग्राम पंचायत कोटी उतरउ में प्रधान उषा देवी व उप प्रधान प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत कोटा पाव में प्रधान विनोद कुमार निर्वाचित हुए है, जबकि उप प्रधान र्निविरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत नावणा भाटबार्ड में प्रधान हीरा सिहं निर्वाचित हुए है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत दाहर, कोटी भौन्ज, दारवा, कोन्थ मे प्रधान व उप प्रधान सहित अन्य सदस्य र्निविरोध चूने गए है।

     विकास खण्ड संगडाह  की 11 पंचायतों में हुए चुनाव में ग्राम पंचायत सैंज में प्रधान पद के लिए करतार सिंह जबकि उप प्रधान र्निविरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत जरग में प्रधान पद के लिए बाबूराम व उप प्रधान र्निविरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत दानाघाटो में प्रधान पद के लिए जागिया राम व उप प्रधान र्निविरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत लुधियाना में प्रधान विरेन्द्र सिंह चुने गए है जबकि उप प्रधान र्निविरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत भाटगढ़ में प्रधान भीम सिंह चुने गए है। ग्राम पंचायत शिवपुर में प्रधान सरीता देवी, ग्राम पंचायत नोहराधार में प्रधान राजेन्द्र सिंह जबकि उप प्रधान जयपाल चुने गए है। ग्राम पंचायत भुटली मानल में प्रधान किरण बाला जबकि उप प्रधान ओम प्रकाश चुने गए है। ग्राम पंचायत शामरा में प्रधान चेत  सिंह, ग्राम पंचायत गेहल में प्रधान उपासना, जबकि उप प्रधान विनय ठाकुर चुने गए है। ग्राम पंचायत लाना चेता में प्रधान रंजना व उप प्रधान गुमान सिंह निर्वाचित हुए है।

विकास खण्ड राजगढ़ की 11 पंचायतों में  हुए चुनाव में ग्राम पंचायत डिब्बर से प्रधान पद के लिए जाती राम व उप प्रधान पद के लिए प्रताप सिंह निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार कुडु लवाणा से प्रधान पद के लिए मस्त राम व उप प्रधान पद के लिए गोविन्द र्निविरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत सैर जगास से प्रधान पद के लिए रणदेव जबकि उप प्रधान पद के लिए पवन कुमार चुने गए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नेहरी कोटली में प्रधान राकेश कुमार व उप प्रधान तारा दत्त, ग्राम पंचायत छोगटाली में प्रधान पद के लिए अन्जना व उप प्रधान मामराज, ग्राम पंचायत बोहल टालिया में प्रधान सुलेखा व उप प्रधान इन्द्र जीत, ग्राम पंचायत काथली भरण में प्रधान अर्जना शर्मा व उप प्रधान देवेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत ठोडनिवाड में प्रधान रामस्वरूप व उप प्रधान कुलदीप सिंह निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त  ग्राम पंचायत टाली भुज्जल, जदोलटपरी व देवठी मझगांव में प्रधान  व उप प्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य र्निविरोध चुने गए है।

विकास खण्ड पांवटा साहिब की 26 पंचायतों में हुए चुनाव में ग्राम पंचायत पातलियों से प्रधान पद के लिए सजन सिंह व उप प्रधान पद के लिए दिलबाग सिंह निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत माजरा से प्रधान दीपिका खनदुजा व उप प्रधान अनुप अग्रवाल निर्वाचित हुए है। ग्राम पंचायत गोरखुवाला में प्रधान सुरेखा व उप प्रधान धनवीर सिंह, ग्राम पंचायत रामपुर-भारापुर में प्रधान ज्ञान चंद व उप प्रधान रजनीश चौधरी, ग्राम पंचायत पिपली वाला में प्रधान मोहम्मद शाफी व उप प्रधान जाहिद हुसैन, ग्राम पंचायत कुन्जा में प्रधान शिक्षा देवी व उप प्रधान गुरूमल सिंह, ग्राम पंचायत कुंडियों में प्रधान समीना बेगम व उप प्रधान नरेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत मुगलावाला करतारपुर में प्रधान प्रेमा देवी व उप प्रधान अनिल कुमार, ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में प्रधान प्रेम सिंह व उप प्रधान अमर सिंह, ग्राम पंचायत सतौन में प्रधान ममता व उप प्रधान गुलाब सिंह, ग्राम पंचायत गुरूवाला सिंगपुरा में प्रधान मीना देवी व उप प्रधान छतर सिंह, ग्राम पंचायत कोलर में प्रधान शालीनी व उप प्रधान ललीत मोहन, ग्राम पंचायत टटियाणा में प्रधान पार्वती देवी व उप प्रधान कपिल देव, ग्राम पंचायत भजौण में प्रधान गुलाब सिंह  व उप प्रधान मनोज कुमार, ग्राम पंचायत कांडो कांसर में प्रधान रामलाल व उप प्रधान वीर सिंह, ग्राम पंचायत राजपुर में प्रधान अश्वनी कुमार  व उप प्रधान विक्की शर्मा, ग्राम पंचायत बदाना में प्रधान देव राज नेगी व उप प्रधान अजय कुमार, ग्राम पंचायत मदाना में प्रधान किरण देवी व उप प्रधान हरी दत, ग्राम पंचायत नघेता में प्रधान रीना देवी व उप प्रधान ओम प्रकाश, ग्राम पंचायत बनौर में प्रधान काण्ठी राम व उप प्रधान रमेश चन्द, ग्राम पंचायत बरौग बनेडी में प्रधान अजंना शर्मा व उप प्रधान सुरजित सिंह, ग्राम पंचायत कठवाड में प्रधान महेन्द्र सिंह व उप प्रधान जगीराम, ग्राम पंचायत बलदवा बोहल खुइनाल में प्रधान नरेश कुमार व उप प्रधान राकेश कुमार, ग्राम पंचायत महासु में प्रधान सुनील कुमार व उप प्रधान के लिए रमेश चंद ग्राम पंचायत शारली मानपुर में प्रधान विनिता व उप प्रधान दलीप सिंह, इसी प्रकार ग्राम पंचायत शामा पाम्टा में प्रधान गुलाबी देवी जबकि उप प्रधान पद के लिए सतीश कुमार निर्वाचित हुए है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour News in Hindi

नगर परिषद में कोई भी पार्षद शपथ लेने नहीं पहुंचा अब 22 को होगी शपथ

January 18, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

पांवटा साहिब/सचिन ओबरॉय : हिमाचल में सोमवार को शहरी निकायों के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ का कार्यक्रम तय हुआ था। इसी कड़ी में पांवटा साहिब में भी पार्षदों ने शपथ  लेनी थी। लेकिन समारोह में 13 पार्षदों  में से एक भी पार्षद शपथ ग्रहण  में नही पंहुचा। सभी पार्षदों को 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलाया गया था। इसके बाद  तय समय तक इंतजार  के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।

एसडीएम लायक राम वर्मा ने बताया कि सोमवार को कोई भी पार्षद शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचा, अगली बैठक 22 जनवरी को  होगी। इसमें साधारण बहुमत से चुनाव भी कर लिया जाएगा।

यह भी अटकलें हैं कि भाजपा को समर्थन देने के बाद मुकरी निर्दलीय पार्षद मीनू गुप्ता को भूमिगत किया गया है। हालांकि इस बात की तस्दीक नहीं है कि वास्तव में वह भूमिगत है या नहीं,लेकिन चर्चाएं जारी है। गौरतलब है कि भाजपा को 6 पार्षद मिले हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई थी। भाजपा को एक पार्षद की जरूरत है, इसी के चलते ऊर्जा मंत्री ने पत्रकार वार्ता में मीनू गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाने का ऐलान भी कर दिया था, लेकिन रात तक बाजी पलट गई।   

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour News in Hindi

वाह भाई बलदेव सिरमौरी! पहाड़ पर बैठकर ही चुनाव प्रचार का ईजाद कर दिया अनोखा तरीका

January 16, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 16 जनवरी : चुनावी नतीजा चाहे जो भी हो, मगर शिलाई विकास खंड की झकांडो पंचायत में प्रचार का एक अनोखा तरीका ईजाद हुआ है। चूंकि, पहाड़ी इलाका है, घर दूर-दूर हैं, लेकिन धार पर माइक लगाकर अपनी बात घर-घर तक पहुंचाई जा सकती है। रियासतकाल के वक्त में भी संदेश को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल होता था।

अपने क्रांतिकारी विचारों के लिए पहचान रखने वाले बलदेव सिरमौरी ने रियासतकाल की तकनीक को नए अंदाज में पेश कर यह भी साबित कर दिया है कि कुछ हटकर करने की चाह होनी चाहिए, रास्ता मिल जाता है। दरअसल, जुगाड़ से पहले एक माइक का इस्तेमाल हुआ। फिर इसे कुछ फुट ऊंचा उठाने के लिए अस्थाई टावर का निर्माण किया गया। खास बात यह है कि कानूनी पढ़ाई करने के बाद बलदेव सिरमौरी ने अपना नाता गांव से नहीं तोड़ा है। माइक से अपनी बात रखने के लिए बलदेव सिरमौरी ने दूर-दूर तक घर बैठे मतदाताओं को बखूबी अपनी बात पहुंचाई।

अनोखे तरीके से प्रचार करते बलदेव सिरमौरी

दिलचस्प बात यह है कि धार पर बिजली की व्यवस्था नहीं थी, लिहाजा इसके लिए भी बेहतरीन तरीके से बैटरियों का जुगाड़ किया गया। बलदेव सिरमौरी ने मौके पर चौक्का उस वक्त मारा, जब चुनाव प्रचार समाप्त होने में कुछ वक्त रह गया था। अपने संबोधन में बलदेव सिरमौरी ने कहा कि वो बेड़ावाद, क्षेत्रवाद व जातिवाद इत्यादि से हटकर विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव में उतरे हैं। बता दें कि लंबे अरसे से बलदेव सिरमौरी इलाके की समस्याओं को बखूबी उठाते रहे हैं। सितंबर महीने में ही एक मुहिम चलाकर लूण लोटे व बकरे काटने का भी विरोध किया था।

खैर, निश्चित तौर पर बलदेव सिरमौरी के विचार तो प्रशंसनीय है, मगर हार-जीत मतदाताओं के हाथ है। गौरतलब है कि झकांडों पंचायत में रविवार को प्रथम चरण में मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ साल पहले बलदेव सिरमौरी ने पात्र बीपीएल परिवारों की धरातल की सच्चाई को सोशल मीडिया के मंच पर वायरल किया था। इससे कई गरीबों को न्याय मिला था।

Filed Under: मुख्य समाचार, युवा, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Panchayati Raj in Himachal, Sirmour News in Hindi

हिम सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सिरमौर की 93.25 प्रतिशत जनसंख्या को किया कवर…

January 15, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 15 जनवरी : जिला सिरमौर में 25 नवंबर 2020 से 4 जनवरी, 2021 तक हिम सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 93.25 प्रतिशत जनसंख्या की घर द्वार जाकर स्क्रीनिंग कर जानकारी एकत्र की गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके. पराशर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला के 5 स्वास्थ्य ब्लॉक में 612 टीम की मदद से 588743 जनसंख्या में से 549021 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। धगेड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक में 108149 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई, जबकि पच्छाद स्वास्थ्य ब्लॉक में 99897, राजपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में 207535, संगडाह स्वास्थ्य ब्लॉक में 772322, शिलाई स्वास्थ्य ब्लॉक में 61127 लोगों की टीबी, कुष्ठ रोग, शुगर और रक्तचाप जैसी बीमारियों की डोर टू डोर जाकर डाटा एकत्र किया गया।

हिम सुरक्षा योजना के अंतर्गत लोगों के घर द्वार जाकर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के दौरान जिला में 6206 लोगों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए। जिसमें धगेड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक में 976 लोगों में, पच्छाद स्वास्थ्य ब्लॉक में 801, राजपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में 2650, संगडाह स्वास्थ्य ब्लॉक में 794 व शिलाई स्वास्थ्य ब्लॉक में 985 लोगों में कोविड के लक्षण पाए गए थे। उन्होंने बताया कि 6206 कोविड-19 के लक्षण पाए गए लोगों में से 1960 लोगों की कोविड टैस्ट करने के उपरान्त 79 लोगों में कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि की गई।

स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के दौरान जिला में 2699 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए है, जिसमें धगेड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक में 441 लोगों में, पच्छाद स्वास्थ्य ब्लॉक में 377, राजपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में 1048, संगडाह स्वास्थ्य ब्लॉक में 459 व शिलाई स्वास्थ्य ब्लॉक में 374 लोगों में  टीबी के लक्षण पाए गए थे। जिसमें से 1024 लोगों के टैस्ट करने के उपरान्त 80 लोगों में टीबी की पुष्टि की गई। जिन 80 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है यह लोग जिला में टीबी के नए रोगी है या पूर्व में सरकार की सूचीबद्व टीबी रोगियों की श्रेणी में है इसकी जांच की जा रही है।

हिम सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला के 393 लोगों में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए थे, जिसमें धगेड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक में 92 लोगों में, पच्छाद स्वास्थ्य ब्लॉक में 31, राजपुर स्वास्थ्य ब्लॉक में 103, संगडाह स्वास्थ्य ब्लॉक में 151 व शिलाई स्वास्थ्य ब्लॉक में 16 लोगों में  टीबी के लक्षण पाए गए थे। 393 कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए लोगों में से 22 लोगों की जांच की गई जिसमें1 व्यक्ति के कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है।हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हिम सुरक्षा अभियान की शुरुआत करने के साथ-साथ पूरे जिला में टीबी, कुष्ठ रोग, शुगर और रक्तचाप जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए डोर टू डोर अभियान की भी शुरूआत की थी। जिसके लिए प्रत्येक टीम में एक सदस्य स्वास्थ्य, आयुर्वेद, बाल विकास व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour News in Hindi

माजरा में मिले मृत कबूतर…

January 14, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

पावंटा साहिब,14 जनवरी  :  माजरा क्षेत्र में दो मरे हुए कबूतर मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर वेटनरी विभाग की टीम पहुंच गई है। मरे हुए कबूतरों के सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब में भेजने की तैयारी की जा रही है। देशभर में बर्ड फ्लू का कहर फैला हुआ है इसी कारण लोगो में डर पैदा हो गया।
ग़ौरतलब है कि आज सुबह माजरा आईपीएच विभाग की पानी की टंकी के पास दो कबूतर मरे हुए मिले जिसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई तथा वेटनरी विभाग के कर्मचारी यहां पर पहुंचे तथा मरे हुए कबूतरों को कब्ज़े में लेकर जांच के लिए  भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा कि कबूतरों के मरने की वजह क्या थी। उधर पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भी एक कौवा मृत पाया गया।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour News in Hindi

संगड़ाह में जिला परिषद चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी 

January 13, 2021 by विनोद ठाकुर Leave a Comment

संगड़ाह, 13 जनवरी : जिला परिषद चुनाव में हॉट सीट कहे जा रहे संगड़ाह वार्ड में राष्ट्रीय व प्रादेशिक मुद्दों पर स्थानीय मुद्दे हावी होते नजर आ रहे हैं। दरअसल प्रदेश व जिला के दुर्गम क्षेत्रों में शामिल उपमंडल संगड़ाह में अब तक अन्य उपमंडलों की तरह मूलभूत सुविधाओं तथा उपमंडल स्तर के विभिन्न संस्थानों का अभाव है। वर्ष 2012 में संगड़ाह को सिविल सब डिविजन का दर्जा मिलने के बाद यहां पिछले दो विधानसभा चुनावों में ज्यूडिशियल कोर्ट, विद्युत मंडल तथा एपीआरओ कार्यालय आदि उपमंडल स्तर के संस्थान खोले जाना मुख्य मांगे रही है।
        इसके अलावा नागरिक उपमंडल अब तक राज्य उच्च मार्ग से भी नहीं जुड़ सका है तथा इस क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों पर हर साल अन्य इलाकों की बजाय ज्यादा दुर्घटनाएं होती है। पिछले दो माह में यहां वाहन दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान जा चुकी है तथा दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र के भाजपा नेता जहां केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला व किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं तथा धारा 370 को हटाने व कोरोना वैक्सीन तैयार होने जैसी उपलब्धियों को गिना रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल संगड़ाह में बीपीईओ ऑफिस व एसडीपीओ कार्यालय खुलने को अपनी उपलब्धियों के रूप में गिना रहे हैं।
          अस्पताल में डॉक्टर के चार में से 3 पद खाली होना तथा सीएचसी भवन पिछले 9 साल से लंबित होना भी चर्चा में है। बहरहाल मतदाता जहां स्थानीय मुद्दों व क्षेत्र की समस्याओं संबंधी सवाल पूछ रहे हैं, वहीं क्षेत्र के आला भाजपा नेता व कांग्रेस विधायक फिलहाल क्षेत्र की लंबित मांगों व समस्याओं को लेकर घोषणाएं व आश्वासन से फिलहाल बचते नजर आ रहे हैं। ग़ौरतलब है कि, इस बार जिला परिषद अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने तथा केवल संगड़ाह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए रिजर्व होने के चलते इसे हॉट सीट समझा जा रहा है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour News in Hindi

पंचायतीराज चुनाव : राजगढ़ विकास खंड के 47 मतदान केंद्र संवेदनशील व 15 अति संवेदनशील

January 13, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन 13 जनवरी : जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने मतदान केंद्रों की सूची जारी की। जिसमें विकास खंड राजगढ में 47 मतदान केन्द्र को संवेदनशील जबकि 15 मतदान केन्द्र को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।

उन्होंने विकास खण्ड राजगढ़ के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत दाहन में रावमा पाठशाला दाहन में बने मतदान केन्द्र 1,2,3 को संवेदनशील व राप्रा पाठशाला रूग बखोटा में बनाए गए कमरा नंबर 1, 2, 3, 4  को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत टिक्कर बने सभी पांच मतदान केन्द्र को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जिसमें राजकीय जिसमें राप्रा पाठशाला मढेरा में बने कमरा नम्बर 1,2,3 व रामापा मढिघाट का कमरा नम्बर 1 व 2 का अति संवेदनशील घोषित किया है, ग्राम पंचायत बोहल टालिया के  राप्रापा पाठशाला बोहल टालिया में बने कमरा नम्बर 1,2,3 मतदान केन्द्र को  संवेदनशील घोषित किया गया है।

ग्राम पंचायत शलाना के रा0प्रा0पाठशाला राजगढ़ में बने मतदान केन्द्र कमरा नम्बर 1,2,3,4 5 को संवेदनशील, ग्राम पंचायत करगाणु के रा0प्रा0पाठशाला घमून के कमरा नम्बर 1, 2 व रा0प्रा0पाठशाला पलाशला के कमरा नम्बर 1 व राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनेच में बने मतदान केन्द्र के कमरा नम्बर 1, 2,3 व रा0प्रा0पा0 शलामु को संवेदनशील घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत शाया सनौरा के रा.व.मा. पाठशाला सनौरा में बने मतदान केन्द्र के कमरा नम्बर 1,2,3  व रा0प्रा0पाठशाला रोहड़ी में बने मतदान केन्द्र के कमरा नम्बर 1 व 2 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

इसी तरह ग्राम पंचायत छोकटाली में पांच मतदान केन्द्र को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिसमें रा0प्रा0पाठशाला छोकटाली में बने मतदान केन्द्र के कमरा नम्बर 1,2,3 व  रा0प्रा0पाठशाला शमोगा के कमरा नम्बर 1, 2 शामिल है।

इसी तरह ग्राम पंचायत जदोल टपरोली के  रावमा पाठशाला बने मतदान केन्द्र  जदोल टपरोली के कमरा नम्बर 1,2,3,4 को अतिसंवेदनशील घोषित किया है। ग्राम पंचायत माटल बखोग के रा0प्रा0पाठशाला ज्ञान कोट के कमरा नम्बर 1, 2 व रा0मा0पाठशाला ज्ञान कोट के कमरा नम्बर 1, 2, 3 को संवेदनशील घोषित किया गया है। शिलांजी में बने सभी सात मतदान केन्द्र जिसमें रा0व0मा0पाठशाला चम्बीधार  के कमरा नम्बर 1,2,3,4 को संवेदनशील व पंचायत घर शिंलाजी के कमरा नम्बर 1,2,3 संवेदनशील घोषित किए गए है।  ग्राम पंचायत थैना बसोत्री में रा0प्रा0पा0 चाखल के कमरा नम्बर 1,2 को अति संवेदनशील तथा रा0प्रा0पा0 थैना बसोत्री के  कमरा नम्बर 1,2,3 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

इसी प्रकार विकास खण्ड शिलाई में 8 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील जबकि 2 मतदान केन्द्र को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत जरवा जुनेली के रा0प्रा0पा0पाब के कमरा 2 व आंगनबाडी केन्द्र किणू के कमरा नम्बर 1 को संवेदनशील, कोटापाब के रा0प्रा0पाठशाला रास्त के कमरा नम्बर 1 में बनें मतदान केंन्द्र को संवेदनशील, ग्राम पंचायत क्यारी गुन्डाह के रा0मा0पाठशाला गुन्डाह में बने मतदान केन्द्र के कमरा नम्बर 1 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है जबकि ग्राम पंचायत कुहंट के रा0प्रा0पा0 कुहट के कमरा नम्बर 2 व ग्राम पंचायत हलाहं के रा0व0मा0पाठशाला हलाह के कमरा नम्बर 2 व ग्राम पंचायत बांदली के रा0प्रा0पा0 शरोग के कमरा नम्बर 1 व ग्राम पंचायत कोटी भौंच के कमरा नम्बर 2 को संवेदनशील घोषित किया गया है जबकि कोटी भौंच के रा0प्रा0पाठशाला भौंच में बने मतदान केन्द्र के कमरा नम्बर 2 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

Filed Under: हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour News in Hindi

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 12
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

केंद्रीय मंत्रालयों में प्रशासनिक स्तर पर फेर-बदल, 13 सचिवों का तबादला

नई दिल्ली, 24 जनवरी : केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण फेर-बदल किए गए हैं। 13 सचिवों का तबादला दूसरे मंत्रालयों तथा विभागों में कर दिया गया है, जबकि कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। दीपक खांडेकर को कार्मिक, जन-शिकायत व पेंशन मंत्रालय में कार्मिक […]

भारत रवाना हुए स्टोक्स, साझा की तस्वीर

लंदन, 24 जनवरी : इंग्लैंड के ऑलराउंडर भारत के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट, पांच मैचों की वनडे सीरीज तथा तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत रवाना हो गए हैं। स्टोक्स ने रविवार को अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह विमान में सवार हैं और उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन ‘सी […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • डेढ साल की मेहमान रह गई प्रदेश सरकार, PM को वैसाखी की तरह कब तक इस्तेमाल करेंगी भाजपा 
  • नाहन : मरणोपरांत Organs आएं किसी के काम तो मिलेगी आत्मा को शांति, बर्थडे पर ऐलान
  • शिमला : जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, 12 सीटों पर जीत का दावा
  • कुफरी, भरमौर सहित हिमाचल के ऊंचे इलाकों में हिमपात, 1 फरवरी  तक साफ रहेगा मौसम
  • निर्विरोध पंचायतें चुनने व मतदान प्रतिशतता में सर्वोच्च मतगणना में फिसड्डी रहा सिरमौर

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021