• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

Panchayati Raj in Himachal

ड्राॅ से भाजपा को जिला परिषद का अध्यक्ष पद, कांग्रेस के हिस्से उपाध्यक्ष की कुर्सी

February 15, 2021 by जीता सिंह नेगी

रिकांगपिओ, 15 फरवरी : आखिर तीसरी बैठक में किन्नौर जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्णय हो गया। सोमवार को 10 सीटों वाले किन्नौर जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित निहाल चारस को पांच मत पड़े। इसी तरह कांग्रेस समर्थित भजिन्दर सिंह को भी पांच ही मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में खड़े दोनों को पांच-पांच मत पड़ने पर अध्यक्ष का चुनाव ड्रा ऑफ़ लाॅट द्वारा किया गया। जिस में निहाल चारस अध्यक्ष घोषित किए गए।          ड्राॅ से भाजपा को जिला परिषद का अध्यक्ष पद, कांग्रेस के हिस्से उपाध्यक्ष की कुर्सी

        इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रिया नेगी को पांच व भाजपा समर्थित विमला देवी को भी पांच मत पड़े। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव भी ड्रा.ऑफ़ लाॅट द्वारा किया गया। जिस में प्रिया नेगी को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। डीसी किन्नौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर हेमराज बैरवा ने निहाल चारस को अध्यक्ष व प्रिया नेगी को उपाध्यक्ष घोषित किया।

 

Filed Under: किन्नौर, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Kinnaur news, Panchayati Raj in Himachal

हिमाचल में 21 वर्षीय मुस्कान ने जिप चेयरपर्सन बन लिखी इबारत, हो सकती हैं देश की सबसे यंग…

February 10, 2021 by सुनील ठाकुर Leave a Comment

बिलासपुर, 10 फरवरी : हिमाचल में 21 साल 6 महीने की बालिका ने एक इबारत लिख दी है। इस उम्र में जहां युवा वर्ग फोन या फिर दोस्तों के साथ ही मस्ती में मशगूल रहता है, वहीं 30 जून 1999 को जन्मी मुस्कान ने मिनी विधानसभा के तौर पर पहचाने जाने वाली पंचायतीराज की सर्वोच्च संस्था जिला परिषद की हाॅट सीट पर कब्जा किया हैै। उपाध्यक्ष के पद पर प्रेम सिंह काबिज हुए हैं। राजनीतिक समीकरण ऐसे बने कि सत्तारूढ़ राजनीतिक दल भाजपा ने मुस्कान को अपने पाले में लेकर हाॅट सीट सौंप दी।हिमाचल में 21 वर्षीय मुस्कान ने जिप चेयरपर्सन बन लिखी इबारत, हो सकती हैं देश की सबसे यंग...

बिलासपुर जनपद के वार्ड नंबर 10 से जब मुस्कान को जिला परिषद सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया था, उस समय भी वो हिमाचल की सबसे कम उम्र की पार्षद बनकर उभरी थी। शायद ही किसी को इस बात का इल्म रहा होगा कि अगले 15-20 दिन में ऐसे राजनीतिक समीकरण बनेंगे कि मुस्कान को सीधे ही जिला परिषद के चेयरपर्सन की कुर्सी मिल जाएगी। लाॅ की पढ़ाई कर रही मुस्कान को समाजसेवा अपने पिता अमरजीत से विरासत में मिली है। मतदाताओं के बीच जब काला कोट पहनकर पहुंचती थी तो अपने विजन से वो उन्हें प्रभावित करने में काफी सफल हुई। एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने 2 जनवरी 2021 को पहली खबर मुस्कान को लेकर प्रकाशित की थी।

वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान बनी हिमाचल की सबसे युवा जिला परिषद सदस्य

 उम्मीद ये भी की जा रही है कि देश भर में शायद मुस्कान जिला परिषद की चेयरपर्सन बनने वाली सबसे युवा होंगी। देश में सबसे युवा बीडीसी चेयरपर्सन बनने का गौरव प्रज्जवल बस्टा के नाम पर है तो सबसे युवा पंचायत प्रधान का खिताब मंडी की जबना चौहान के खाते में है। बता दें कि चुनाव प्रचार में एडवोकेट मुस्कान ने एक बेहतरीन तरीके से अपने विजन को अपील के जरिए मतदाताओं के बीच रखा था। इसमें एसीसी सीमेंट कारखाने की राॅयल्टी के इस्तेमाल को लेकर चर्चा की गई थी।

बरमाणा के ही सरकारी स्कूल में जमा दो की पढ़ाई करने के बाद मुस्कान ने सिरमौर के एक निजी शैक्षणिक संस्थान में कानूनी पढ़ाई में दाखिला लिया था। जमा दो के बाद से होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही मुस्कान ने छोटी उम्र में कई उतार-चढ़ाव देखे। जिला परिषद का चुनाव मुस्कान ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर की जिला परिषद अध्यक्षा बबली व सिरमौर की अध्यक्षा सीमा कन्याल की उम्र 33 साल से कम है। इन दोनों को ही प्रदेश का सबसे युवा चेयरपर्सन समझा जा रहा था, लेकिन मुस्कान ने तमाम रिकाॅर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

उधर जिला परिषद अध्यक्ष बनी मुस्कान ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वो अपने वादों की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। साथ ही कहा कि वो नहीं हरेक व्यक्ति चेयरपर्सन बना है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मूलतः बिलासपुर जनपद से ही ताल्लुक रखते हैं। 21 साल 6 महीने की युवती को पार्टी ने पंचायतीराज की सर्वोच्च संस्था की हाॅट सीट सौंप कर युवाओं पर भरोसा जताया है।

ये रहा अंकगणित….
रोचक बात यह रही कि मुस्कान विरोधी खेमे से भी समर्थन जुटाने में सफल रही। अध्यक्ष पद के लिए मुस्कान को 9 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस की प्रोमिला को 5 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के प्रेम सिंह ने 8 वोट हासिल किए। वहीं, ईश्वर दास शर्मा को 6 वोट हासिल हुए।

Filed Under: बिलासपुर, मुख्य समाचार, युवा, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Panchayati Raj in Himachal

सोशल मीडिया में ट्रोल हुई सिरमौर की नवनियुक्त जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा

February 6, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

पांवटा साहिब/सचिन ओबराय
जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर शनिवार दोपहर भाजपा ने कब्जा कर लिया। ये इस कारण संभव हुआ, क्योंकि भगानी वार्ड की अंजना शर्मा ने पाला बदल कर भाजपा का दामन थाम लिया था। यही बात, सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई। लिहाजा, चुनाव के कुछ समय बाद ही नवनियुक्त उपाध्यक्ष सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगी। ऐसी तस्वीरें भी सामने आई, जिसमें अंजना शर्मा के पोस्टर पर गोबर व कालिख पोती गई थी।

सोशल मीडिया में ट्रोल हुई सिरमौर की नवनियुक्त जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष के पोस्टर पर पोती गई कालिख-गोबर

एमबीएम न्यूज नेटवर्क को नवनियुक्त उपाध्यक्ष का इस बारे पक्ष नहीं मिला है, लेकिन उपलब्ध होने पर इसे प्रकाशित किया जाएगा। बहरहाल, सोशल मीडिया में अंजना शर्मा की तस्वीरों को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। सोशल मीडिया के यूजर्स उन पर सौदेबाजी तक का आरोप लगाने लगे। इसकी शुरूआत कैसे हुई, इस बारे कहना कुछ मुश्किल है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने ही सुबह इस बात का खुलासा कर दिया था कि भाजपा 9 सदस्यों का आंकड़ा लेकर सभागृह पहुंची है। नव नियुक्त उपाध्यक्ष को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था। भाजपा के दिग्गज नेता उन्हें पकड़ कर आगे ले जाते भी नजर आए।

पंचायतीराज के चुनाव में ऐसी तस्वीरें शायद समूचे हिमाचल में ही पहली बार आई हों। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने तो मौके पर ही मीडिया के समक्ष अपने ब्यान में चुनावी तौर तरीके की कड़े शब्दों में निंदा की थी। कांग्रेसी नेताओं ने कहा था कि 30 जनवरी को शपथ का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन उस दिन चुनाव की पहली बैठक नहीं रखी गई। इसके लिए भी सतारूढ़ भाजपा को एक फरवरी तक मौका दिया गया। जब इस बैठक में भी कोरम पूरा नहीं हुआ तो इस बैठक को 6 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया था, ताकि सौदेबाजी का मौका मिल सके।

विधायक व कांग्रेस के शीर्ष नेता हर्षवर्धन चैहान ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में हर मशीनरी का इस्तेमाल किया, लेकिन ये जरूर समझ लेना चाहिए कि जनताा बेवकूफ नहीं है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने 9 सदस्यों के बहुमत से जुड़ी एक तस्वीर को शेयर किया था। इसमें साफ तौर पर अंजना शर्मा भी कांग्रेस के पाले में नजर आई थी।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Panchayati Raj in Himachal, Sirmour news

सिरमौर : जिला परिषद की बिसात पर चैक-मेट का खेल खत्म, सीमा कन्याल होंगी चेयरपर्सन तो….

February 6, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 6 फरवरी : आखिरकार, सत्तापक्ष के राजनीतिक दल ने जिला परिषद की शतरंज की बिसात पर कांग्रेस को चैक-मेट कर दिया है। भगानी वार्ड की जिला परिषद सदस्य अंजना शर्मा की बैसाखी के बूते भाजपा ने जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। अहम बात यह है कि आज सुबह एक ही वाहन में भाजपा के तमाम सदस्यों को जिला परिषद के सभागृह तक लाया गया। इस वाहन में भाजपा के कुछ नेता भी सवार थे। चेयरपर्सन पद के लिए सीमा कन्याल को 9 मत पड़े तो उपाध्यक्ष पद के लिए अंजना शर्मा को भी 9 वोट हासिल हुए।  सिरमौर : जिला परिषद की बिसात पर चैक-मेट का खेल खत्म, सीमा कन्याल होंगी चेयरपर्सन तो....

    कांग्रेस ने चेयरपर्सन पद के लिए नीलम शर्मा को मैदान में उतारा था, जिन्हें 8 वोट हासिल हुए। इसी तरह कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमृतकौर को भी 8 वोट हासिल हुए। हालांकि साफ नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि भगानी वार्ड की अंजना शर्मा को पुख्ता सुरक्षा दी गई थी। 30 जनवरी को कांग्रेस के 8 सदस्यों ने शपथ ली थी। इसमें निर्दलीय नीलम शर्मा भी शामिल थी। मगर अंजना शर्मा ने उस दिन शपथ नहीं ली थी। कांग्रेस ने इसकी वजह स्वास्थ्य ठीक न होना बताया था। लेकिन, तब से ही आशंका जाहिर की जा रही थी कि वो पाला बदल सकती हैं।

     दरअसल, जिला परिषद की सत्ता न मिलने पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को किरकिरी का सामना करना पड़ सकता था। इसी को लेकर तमाम नेता एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए थे। इसमें कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, खाद्य व आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर व कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी शामिल थे। दोपहर सवा 1 बजे के आसपास अधिकारिक तौर पर चेयरपर्सन व उपाध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की गई। चुनाव से पहले भाजपा के 8 सदस्यों के अलावा भगानी वार्ड की अंजना शर्मा को शपथ दिलाई गई।

सिरमौर : जिला परिषद की बिसात पर चैक-मेट का खेल खत्म, सीमा कन्याल होंगी चेयरपर्सन तो....
जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते सांसद सुरेश कश्यप

   चुनाव के दौरान भाजपा समर्थित प्रथम पंक्ति में एक साथ बैठे हुए थे, जबकि कांग्रेस समर्थित दूसरी पंक्ति में बैठकर इस प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे थे। ऐसा भी प्रतीत हो रहा था कि कांग्रेस ने सुबह का माहौल देखकर हथियार डाल दिए थे।

   बता दें कि सीमा कन्याल संगड़ाह वार्ड से विजयी हुई थी। ये वार्ड ही ओबीसी की महिला के लिए आरक्षित हुआ था। भाजपा को बागपशोग सीट इस कारण भी खोनी पड़ी थी, क्योंकि वहां पार्टी के मंडल अध्यक्ष तो चुनाव में उतरे ही थे, साथ ही शीर्ष नेता बलदेव भंडारी की बेटी भी बीडीसी का चुनाव लड़ रही थी। ये इलाका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का भी है। उधर चुनावी नतीजे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनियुक्त चेयरपर्सन सीमा कन्याल व अंजना शर्मा को जीत हासिल करने पर बधाई दी।

Filed Under: राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Panchayati Raj in Himachal, Sirmour news

सोलन : निर्दलीयों की बैसाखी पर भाजपा का जिला परिषद पर कब्जा, रमेश अध्यक्ष तो कमलेश उपाध्यक्ष

February 1, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 1 फरवरी : जनपद में जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की हाॅट सीट पर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल ने कब्जा कर लिया है। इसके लिए भाजपा को निर्दलीयों का सहारा लेना पड़ा। 17 में से भाजपा ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि चार बागी प्रत्याशी चुनाव जीत गए। सोलन में सबसे उलटफेर यह रहा था कि 8 निर्दलीयों ने चुनाव जीता था। कांग्रेस को मात्र 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था।

सोलन : निर्दलीयों की बैसाखी पर भाजपा का जिला परिषद पर कब्जा, रमेश अध्यक्ष तो कमलेश उपाध्यक्ष
जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

       भाजपा ने 7 निर्दलीयों का समर्थन जुटाने के बाद 14 सदस्यों की मौजूदगी में आज अपना बहुमत साबित कर दिया। इसमें रमेश ठाकुर को अध्यक्ष पद की कुर्सी मिली है, जबकि उपाध्यक्ष के पद पर कमलेश कुमारी को निर्वाचित किया गया है। अहम बात यह रही कि कांग्रेस अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं जुटा पाई, क्योंकि पैदा हुए समीकरण साफ इंगित कर रहे थे कि ऐसा करने पर कांग्रेस की जबरदस्त किरकिरी हो सकती है। सोलन भाजपा के समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। जिला परिषद की सत्ता से कांग्रेस की विदाई हुई है। जीत मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद कार्यालय से रैस्ट हाउस तक जीत के जश्न की रैली भी निकाली।

      पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल ने कहा कि ये सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव अब निकट आ रहा है, लिहाजा मिशन रिपीट में कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए 10 सदस्य शिमला गए थे, मगर आज आंकड़ा बढ़कर 14 हो गया। बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव जीती आशा परिहार व अमर सिंह ठाकुर के अध्यक्ष पद की दौड़ को भांपते हुए भाजपा ने अपने ही स्तर पर जिला परिषद बनाने की कोशिश शुरू कर दी थी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि निर्दलीयों ने भाजपा का समीकरण बिगाड़ दिया था, लेकिन सत्तारूढ़ राजनीतिक दल ने डैमेज कंट्रोल बखूबी कर दिखाया।

Filed Under: राजनैतिक, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Panchayati Raj in Himachal, Solan news

नाहन : शपथ लेने दूसरी बार भी नहीं आए भाजपा समर्थित जिला परिषद के 8 सदस्य, अब ये…

February 1, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 1 फरवरी : सिरमौर में भाजपा समर्थित जिला परिषद के 8 सदस्यों ने सोमवार को भी शपथ ग्रहण नहीं की। इसके अलावा भगानी वार्ड से निर्वाचित अंजना शर्मा भी नहीं पहुंची। शपथ के साथ-साथ चुनाव की बैठक सुबह 11 बजे से रखी गई थी। एक बजे तक सदस्यों का इंतजार किया गया। इसके बाद बैठक को 6 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 30 जनवरी को जिला परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था। इसमें कांग्रेस समर्थित 8 सदस्यों ने शपथ ले ली थी।नाहन : शपथ लेने दूसरी बार भी नहीं आए भाजपा समर्थित जिला परिषद के 8 सदस्य, अब ये...

      वहीं दावा किया था कि अस्वस्थ होने की वजह से भगानी वार्ड से निर्वाचित अंजना शर्मा नहीं पहुंच पाई हैं। अब 6 फरवरी को दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता नहीं होगी। साधारण बहुमत से भी चुनाव हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 6 फरवरी को हर हाल में जिला परिषद का नया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिल सकता है। इतना तय है कि सदस्यों को शपथ ग्रहण करने के बाद ही मत का इस्तेमाल मिलेगा। कांग्रेस ने 9 सदस्यों के बहुमत के पत्ते उस समय खोले थे, जब नेताओं ने तस्वीर को शेयर किया था। भाजपा के खेमे से ऐसी तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है।

       रविवार को पांवटा साहिब के पूर्व विधायक करनेश जंग की भगानी वार्ड से जिला परिषद सदस्य अंजना शर्मा के घर की तस्वीर सामने आई थी। इसमें कहा गया था कि पूर्व विधायक उनके घर स्वास्थ्य का हाल पूछने गए थे। उधर, हालांकि कांग्रेस व भाजपा दोनों ने ही इस बात को लेकर भी पत्ते नहीं खोले हैं कि वो किसे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का प्रत्याशी बना रहे हैं। लेकिन कांग्रेसी खेमे से नीलम शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए उतारने की बात करीब-करीब तय मानी जा रही है। चर्चा इस बात की भी है कि एक नीति के तहत प्रशासन द्वारा चुनाव की दूसरी बैठक को सीधे ही पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

     उधर, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने कहा कि सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच कोई भी सदस्य शपथ लेने नहीं पहुंचा। इसी कारण बैठक को 6 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित किया गया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Panchayati Raj in Himachal, Sirmour news

सिरमौर : कांग्रेस के 8 सदस्यों ने ली शपथ, भाजपा समर्थित नहीं पहुंचे  

January 30, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 30 जनवरी:  सिरमौर  में जिला परिषद  की सियासत  में शतरंज की बिसात बिछी हुई है। भाजपा व कांग्रेस ऐसे मोड़ पर है, जहां से किसी की भी चेकमेट हो सकती है। यह अलग बात है कि कांग्रेस इस समय फ्रंट फुट पर है। निर्दलीय सहित कांग्रेस समर्थित 8 सदस्यों ने शनिवार को शपथ ले ली है, मगर भाजपा के 8 सदस्यों ने शपथ नहीं ली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा व कांग्रेस तय रणनीति के तहत कदम आगे बढ़ा रही है। शनिवार को भी ऐसा ही एक घटनाक्रम सामने आया।
       भगाणी वार्ड से जीती कांग्रेस की अंजना शर्मा के शपथ न लेने को लेकर कांग्रेस ने तर्क दिया कि वह अस्पताल में दाखिल है। यही कारण है कि आज शपथ ग्रहण करने नहीं पहुंच पाई। अब यह तर्क सही है या गलत, इस बारे तो पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। अलबत्ता यह संशय जरूर जाहिर किया जा रहा है, कि कांग्रेस ने रणनीति के तहत ही 9 में से 8 पार्षदों को शपथ दिलवाई।

एक फरवरी की तारीख 
चुनाव को लेकर 1 फरवरी  की तारीख तय हुई है। इसमें अगर भाजपा के 8 सदस्य पहुंच जाते हैं और कांग्रेस भी एक बचे सदस्य की शपथ करवाती है तो भी चुनाव टल सकता है।पहली चुनावी बैठक में दो-तिहाई बहुमत होना चाहिए। यानी कांग्रेस 1 फरवरी को अपने सदस्यों को नहीं भेजती है तो निश्चित तौर पर चुनावी बैठक स्थगित हो जाएगी। दूसरी बैठक में साधारण बहुमत होगा, जिसमे 9 सदस्य भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कर सकते हैं।
क्रॉस वोटिंग को लेकर 
अगर भाजपा के 8 सदस्य भी दूसरी बैठक में मौजूद हुए तो दोनों ही दलों की क्रॉस वोटिंग को लेकर दिल की धड़कन नतीजे तक तेज रहेंगी। बीजेपी व कांग्रेस दावा कर रही है कि जिला परिषद की सत्ता पर कब्जा करेंगे। किसी एक के पक्ष में ये तभी संभव होगा, जब क्रॉस वोटिंग होगी।
ये बोले हर्षवर्धन 
उधर कांग्रेस समर्थित 8 सदस्यों की शपथ के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा द्वारा इस बात का झूठा प्रचार किया जा रहा है कि जिला परिषद पर सत्तारुढ़ राजनीतिक दल का कब्ज़ा होगा। उन्होंने एक अहम टिप्पणी में कहा कि भाजपा को अपने घर को सुरक्षित रखने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि भाजपा समर्थित कुछ सदस्य भी कांग्रेस के संपर्क में हैं।
ये भी अस्पष्ट 
फिलहाल इस बात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है कि चुनावी नतीजा घोषित होने के 7 दिन के भीतर ही शपथ होनी चाहिए या नहीं। अगर 7 दिन के भीतर शपथ नहीं होती तो  मुश्किल हो सकती है, क्योंकि अब चुनाव को लेकर 1 फरवरी को बैठक रखी गई है। इस हिसाब से सदस्यों को निर्वाचित हुए 8 दिन हो चुके होंगे। एक दलील ये भी है कि शपथ को लेकर अवधि तय नहीं है। शपथ लेने के बाद ही सदस्य वोट डाल सकता है।

 

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Panchayati Raj in Himachal, Sirmour news

सिरमौर जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों की शपथ में देरी क्यों, सियासत पर हिमाचल की नजरें

January 27, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 27 जनवरी : सिरमौर में जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ समारोह में देरी को लेकर कारण तलाशा जा रहा है। इसको लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। हालांकि, तकनीकी तौर पर एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही जा रही है, लेकिन रोचक बात यह है कि 28 जनवरी तक राज्य के करीब हरेक जिला में शपथ ग्रहण हो चुकी होगी, लेकिन सिरमौर में ये तारीख 30 जनवरी की तय हुई है। बुधवार को उपायुक्त ने चुनाव की तिथि भी निर्धारित कर दी है। इसके तहत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक फरवरी को सुबह 11 बजे बैठक होगी। इसकी जानकारी नव निर्वाचित सदस्यों को भेज दी गई है। सिरमौर जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों की शपथ में देरी क्यों, सियासत पर हिमाचल की नजरें

एक अहम बात यह भी उभर रही है कि इसका कारण जोड़ तोड़ का समय देना है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने खंगालने पर पाया कि उपायुक्त के स्तर पर कार्यक्रम तय होता है। चुनावी नतीजे के 7 दिन के भीतर शपथ ग्रहण करवानी होती है। इसके बाद 10 दिन की अवधि में चुनाव हो जाना चाहिए। तकनीकी तौर पर सिरमौर में जिला परिषद का अंतिम नतीजा 24 जनवरी दोपहर 12 बजे के आसपास जारी हुआ। इसी तारीख को शपथ ग्रहण की अवधि के लिए माना गया है। हालांकि पंचायतीराज संस्थाओं का गठन 22 जनवरी तक होना चाहिए था, लेकिन इसके पीछे तर्क दिया गया है कि चुनाव हो चुके थे। लिहाजा, पंचायतीराज संस्थाओं की अवधि भी 22 जनवरी से ही शुरू मानी जा सकती है।

सिरमौर : कांग्रेस को मिला निर्दलीय का समर्थन, जिला परिषद की सत्ता के करीब विपक्ष

इसमें कोई दो राय नहीं है कि जिला परिषद के चुनावी नतीजे घोषित करने में सिरमौर सबसे पीछे रहा है। चुनाव में पहली बैठक में दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। यानि 11 सदस्यों की मौजूदगी लाजमी हैै। अगली बैठक में साधारण बहुमत पर भी चुनाव हो सकता है। कांगे्रस के पाले में 9 पार्षद हैं, जबकि बीजेपी के पाले में 8 की संख्या है। चूंकि राज्य में सिरमौर ही एकमात्र ऐसा जिला बना है, जहां दोनों दलों के पास 8-8 सदस्य हैं। निर्दलीय ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। यही कारण है कि समूचे हिमाचल की नजरें सिरमौर की सियासत पर टिकी हुई हैं।

हर कोई यही सोचने पर विवश है कि क्या कांग्रेस बहुमत साबित कर जिला परिषद की सत्ता पर दोबारा काबिज होगी या नहीं। बता दें कि कांग्रेस ने भी अपने तमाम 9 सदस्यों को भूमिगत कर दिया है। उधर, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा का कहना था कि एक्ट के मुताबिक समय पर शपथ व चुनाव करवा लिए जाएंगे। उधर, कांग्रेसी खेमे ने करीब-करीब नीलम शर्मा को चेयरपर्सन बनाने का फैसला ले लिया है, लेकिन उपाध्यक्ष को लेकर पत्ते नहीं खुल रहे हैं।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Panchayati Raj in Himachal, Sirmour news

हिमाचल : यहां फर्जी मतदान करते पकड़ी गई महिला, दूसरे के नाम पर डाल रही थी वोट  

January 20, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

ऊना, 20 जनवरी : हिमाचल में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भी बंपर वोटिंग हुई है। साफ मौसम के बीच वोटरों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर दिन में वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।हिमाचल : यहां फर्जी मतदान करते पकड़ी गई महिला, दूसरे के नाम पर डाल रही थी वोट  

लेकिन इसी बीच जिला मुख्यालय के साथ लगती रामपुर पंचायत में फर्जी मतदान करने पहुंची एक महिला पकड़ी गई है। किसी अन्य महिला के नाम पर वोट डालने का प्रयास कर रही महिला के पकड़े जाने के बाद मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ।

लोग मतदान केंद्र के अंदर घुस गए। शाम चार से सात बजे तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामला शांत करवाया। फिलहाल उक्त महिला को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया है।

Filed Under: ऊना, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Panchayati Raj in Himachal

हिमाचल में पंचायत चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग, 78 % मतदान

January 17, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 17 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान रविवार को खुशगवार मौसम के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। 1228 ग्राम पंचायतों के 7091 वार्डों में सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद हर दो घंटे में मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ा गया। दोपहर चार बजे के निर्धारित समय तक मतदान केंद्रों में करीब 78 फीसदी से अधिक मत पड़ा। पुरूषों की तुलना में महिला मतदाताओं में चुनाव को लेकर अधिक उत्साह देखा गया। हिमाचल में पंचायत चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग, 78 % मतदान

आंकड़ों के मुताबिक 80 फीसदी महिला मतदाताओं और 78 फीसदी पुरूष मतदाताओं ने वोट किए। वोटिंग के अंतिम आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। मतदान के दौरान कोविड नियमों का ध्यान रखा गया। अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदाता मास्क लगाकर मतदान केंद्रों में पहुंचे। पहले चरण में 120 से अधिक कोरोनपा संक्रमितों ने वोट डाले।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिलों में मतदान का आंकड़ा 80 फीसदी से अधिक रहा। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे कम 63 फीसदी मतदान हुआ। अन्य जिलों में 70 से 75 फीसदी तक मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान ग्रामीणों में प्रधान, उपप्रधान, बार्ड सदस्य, जिला परिषद व पंचायत विकास समिति सदस्य चुनने के लिए जमकर उत्साह दिखा। पहली बार वोट करने वाले नए मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्सुकता रही। इधर घर का काम-काज छोड़कर महिलाएं भी सुबह सबसे पहले मतदान करने पहुंची।

महिला मतदाताओं में भी ग्रामीण सत्ता के लिए नेता चुनने का उत्साह दिखा। इसके चलते दोपहर 12 बजे तक अधिकांश मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइन लंबी हो गई थी। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। देर शाम पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित जाएंगे। जबकि जिला परिषद व बीडीसी के चुनाव परिणाम 22 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। पंचायत चुनाव के दूसरे व तीसरे चरण के लिए मतदान 19 व 21 जनवरी को होगा।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Panchayati Raj in Himachal

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • कसौली में 35 वर्षीय विवाहिता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड को उकसाने का आरोप  
  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित
  • BBN में मुख्यमंत्री ने किए 29 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021