• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

New Delhi News

बुधवार को मिलेगी बैंक सुविधा, दो दिन की छुट्टी के बाद दो दिन की हड़ताल

March 27, 2022 by MBM News Network

दिल्ली, 27 मार्च: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों (Trade Unions) ने दो दिन के भारत बंद (Bharat Band) का ऐलान किया गया है। लिहाजा 28 और 29 मार्च को बैंक सेवाएं भी बंद रहेंगी। बैंक यूनियनों का कहना है कि सरकारी बैंकों के निजीकरण(Privatization of banks ) और बैंकिंग कानून अधिनियम 2021 को लेकर विरोध प्रदर्शन  होगा।

हड़ताल को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया था। उन्होंने कहा है कि दो दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। शनिवार व रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार व मंगलवार को भी बैंक सेवा न मिलने से ग्राहकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच ट्रांसपोर्ट सेवा पर भी असर पड़ेगा। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन किया है।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी, किसान विरोधी, जनता विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल (Strike) की जा रही हैं। बैंक यूनियन सरकारी बैंकों के निजीकरण को विरोध जताएंगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2021 के बजट में दो और सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

मशहूर पंजाबी एक्टर व किसान आंदोलन में शामिल दीप संधू की सड़क हादसे में मौत

February 15, 2022 by MBM News Network

दिल्ली, 15 फरवरी : किसान कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा के बाद चर्चा में आए मशहूर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का निधन हो गया है।

दीप संधू

जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर के पास कुंडली मानेसर हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में दीप सिद्धू का निधन हो गया। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। 

 दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी ट्राले से जा भिड़ी।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान वह चर्चा में आए थे। 26 जनवरी को लालकिले पर हुई हिंसा में उन्हें प्रमुख रूप से आरोपी बनाया गया था।

हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। दीप सिद्धू के निधन की खबर आते ही पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस इस खबर से स्तब्ध रह गए हैं। 

Filed Under: दिल्ली, नेशनल, मनोरंजन Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

नहीं रहे ‘महाभारत’ के ‘भीम’ प्रवीण कुमार सोबती, 74 साल की उम्र में निधन

February 8, 2022 by MBM News Network

दिल्ली, 08 फरवरी : बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के बाद अब टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का रोल प्ले करने वाले प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया है। वे 74 साल के थे। वे लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। वह अपने विशाल कद काठी के लिए जाने जाते थे।        

उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया था। साढ़े 6 फीट के प्रवीण कुमार 1960 और 1970 में स्टार इंडियन एथलीट रहे। अपनी लंबाई के कारण वे सालों तक हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी रहे। 1966 और 1970 में बैंकॉक में हुए एशियन गेम्स में प्रवीण ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। 1966 में ही हैमर थ्रो में प्रवीण को ब्रॉन्ज मेडल मिला। 1974 में तेहरान में हुए एशियन गेम्स में भी प्रवीण ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। 

एक खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद प्रवीण कुमार सोबती ने बॉलीवुड का रुख किया। कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाई बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ ने. जिसमें उन्होंने भीम का रोल निभाया था।

इस किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। अपने दमदार शरीर के चलते भीम के किरदार में प्रवीण कुमार सोबती खूब पसंद किए गए। 

Filed Under: दिल्ली, नेशनल, मनोरंजन Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

92 साल की उम्र में ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का निधन

February 6, 2022 by MBM News Network

दिल्ली, 06 फरवरी : 92 साल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जिंदगी से अपनी जंग हार गईं है। लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन लता मंगेशकर का कोरोना की वजह से निधन हो गया। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

लता मंगेशकर के साथ ही वो मीठे सुरों से सजी 6 दशकों का वो खूबसूरत सफर का भी अंत एक साथ हो गया, जिसे सिंगर ने अपनी आवाज से पिरोया था। हालांकि, 28 सितंबर 1929 को जन्मीं पूरे देश की चहेती लता मंगेशकर ने भले अपनी सांसें बंद कर ली हों, लेकिन उनकी आवाज की वो मिठास हर धड़कन में हमेशा-हमेशा जिंदा रहेगी।

बता दें कि लता मंगेशकर में कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद उन्हें 8 जनवरी शनिवार की रात ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

I am anguished beyond words. The kind and caring Lata Didi has left us. She leaves a void in our nation that cannot be filled. The coming generations will remember her as a stalwart of Indian culture, whose melodious voice had an unparalleled ability to mesmerise people. pic.twitter.com/MTQ6TK1mSO

— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022

हालांकि, उनके हॉस्पिटलाइजेशन की खबर 11 जनवरी मंगलवार को सामने आई। उनकी उम्र को देखते हुए लता मंगेशकर को एहतियातन आईसीयू में रखा गया था। बीच में एक बार तबीयत बिगड़ने की भी खबर आई लेकिन इसके बाद उनकी हालत में सुधार की खबरों ने उनके करोड़ों फैन्स को तसल्ली दी। लोग लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे थे।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

हिमाचल में जन्मे “बावा” की बदौलत भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप

February 6, 2022 by MBM News Network

दिल्ली, 06 फरवरी : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 5वीं बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। यश ढुल की अगुआई वाली इस भारतीय अंडर-19 टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए साउथ अफ्रीका, आयरलैंड, युगांडा, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को मात दी।

भारत सबसे ज्यादा पांच बार ये खिताब जीतने वाली पहली टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने 3 और पाकिस्तान ने 2 बार ये खिताब अपने नाम किया है। उनसे पहले भारत ने विराट कोहली (2008) और उन्मुक्त चंद (2012) के नेतृत्व में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। 

भारत के लिए मैच में जीत के हीरो रहे हिमाचल के नाहन में जन्में “राज बावा” जिन्होंने पहले पांच विकेट झटके फिर उसके बाद बल्ले से भी 35 रनों का योगदान दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। राज बावा ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 162 रनों के साथ 6 मुकाबलों में 252 रन बनाए और फाइनल में पांच विकेट के साथ कुल 9 विकेट भी लिए।

https://twitter.com/BCCI/status/1490057226631155712?s=20&t=4Fe0-Ygh7ck-xZ_wozTX5g

फाइनल मुकाबले में उप कप्तान शेख रशीद ने भी 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं निशांत सिंधू ने अहम वक्त पर भारत के लिए नाबाद 50 रनों की पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। दिनेश बाना ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के मारकर टीम को जीत दिलाई।

पहले खेलते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 44.5 ओवर में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बना लिए।

हिमाचल में जन्में हैं अंडर-19 विश्व कप में शिखर धवन का 18 साल का रिकाॅर्ड तोड़ने वाले ‘राज बावा’

वहीं भारतीय टीम 8वीं बार फाइनल में पहुंची थी। भारत का ये रिकॉर्ड लगातार चौथा फाइनल था, जहां भारत ने 5वां विश्व कप खिताब जीता।

Filed Under: खेलकूद, दिल्ली, नेशनल, मनोरंजन, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

कोरोना की चपेट में आए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ट्वीट कर दी जानकारी

January 10, 2022 by MBM News Network

दिल्ली, 10 जनवरी : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने खुद सोमवार को ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी। 

राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने ट्विटर पर लिखा, शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टैस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल, राजनैतिक Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

दिल्ली में कोरोना बेकाबू, अब खुद संक्रमित हुए CM अरविंद केजरीवाल

January 4, 2022 by MBM News Network

दिल्ली, 04 जनवरी : बढ़ते कोरोना के मामलों और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच देश की राजधानी की कमान संभाले हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी खुद कोरोना की चपेट में आ गए। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। फिलहाल केजरीवाल होम आइसोलेशन में हैं।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4099 नए मरीज मिले थे, वहीं संक्रमण दर अब 6.46 फीसदी पहुंच गई है। राजधानी में कॉमिक रोल के मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मुझे कोरोना संक्रमण हुआ है, लक्षण हल्के हैं. मैंने फिलहाल खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है. जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना टेस्ट करा लें। 

उधर, यह भी जानकारी है कि पिछले 3 दिनों में अरविंद केजरीवाल देहरादून जनसभा लखनऊ जनसभा में शामिल हुए थे। वही 1 जनवरी को वह अमृतसर राम तीर्थ मंदिर पहुंचे थे।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

PM Modi का बड़ा ऐलान, अब 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

December 25, 2021 by MBM News Network

दिल्ली, 25 दिसंबर : पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में शनिवार रात बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत 15 साल से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी (सोमवार) 2022 से कोरोना का टीका लगाया जाएगा।   

Vaccination for children in the age of 15-18 years will begin from January 3, 2022: PM Narendra Modi

(Source: DD News) pic.twitter.com/I4Z0PuFORf

— ANI (@ANI) December 25, 2021

पीएम मोदी ने इसके साथ ही हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज की घोषणा कर दी है। पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी, इसे बूस्टर डोज का नाम नहीं दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। 

 बच्चों के टीकाकरण का ऐलान करते हुए कहा कि यह देश की लड़ाई को तो मजबूत करेगा ही स्कूल कॉलेज में जा रहे हमारे बच्चों और उनके माता-पिता की चिंता दूर करेगा। पीएम मोदी ने कहा, ”15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 2022 में, 3 जनवरी को, सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी।”

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

तो लौटा दूंगी पद्मश्री “विवादित बयान के बचाव में ये बोली कंगना”

November 13, 2021 by MBM News Network

 नई दिल्ली, 13 नवंबर : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आजादी भीख में मिलने का बयान देकर विवादों में घिर गई हैं। अब कंगना ने कहा है कि अगर वह गलत साबित होती हैं तो पद्मश्री अवॉर्ड लौटा देंगी। कंगना ने अपने बचाव में जो तर्क दिया है, वह और भी चौंकाने वाला है। 

“कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 1857 में आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी। इसमें सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर सावरकर ने हिस्सा लिया था। लेकिन 1947 में आजादी के लिए कौन सा युद्ध लड़ा गया था? मुझे तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई मुझे इस बारे में जानकारी दे दे तो मैं माफी तो मांगूंगी ही, साथ ही पद्मश्री भी लौटा दूंगी। “

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: Himachal News In Hindi, New Delhi News

दिवाली पर जनता को बड़ी राहत, सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया Tax…

November 3, 2021 by MBM News Network

नई दिल्ली, 03 नवंबर : पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को दिवाली से पहले थोड़ी राहत मिली है।  दिवाली से पहले मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। इससे तेल के दाम कम होंगे। गुरुवार से घटी हुई कीमतें लागू होंगी। 

Demo pic

दिवाली की पूर्व संध्या पर, भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा की है। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल से क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम किया जाएगा। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश भर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर है और लोग इसके कारण परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज्यों ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का आग्रह किया है। 

हिमाचल के सीएम ने जयराम ठाकुर केंद्र पर फोड़ा था हार का ठीकरा

हाल ही में देश की तीन लोकसभा और 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर भी महंगाई के असर की बातें कहीं जा रही हैं. इस उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा था। उसके हाथ से मंडी लोकसभा फिसलकर कांग्रेस के पास चली गई है. साथ ही यहां उसे तीन विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। 

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हार का ठीकरा केंद्र सरकार पर ही फोड़ा था. जयराम ने कहा था कि बढ़ती महंगाई के चलते प्रदेश में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। 

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 10
  • Go to Next Page »

Copyright © 2022