• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

Himachal Congress

हिमाचल में 4 नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, ये बने पर्यवेक्षक….

February 15, 2021 by MBM News Network

शिमला, 15 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के 4 नगर निगमों में चुनाव के लिए बिसात बिछ गई है। कांग्रेस पार्टी निगम चुनाव को फतह करने के लिए तैयार है। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। ये नेता निगम चुनावों में कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा होंगे और इन पर जीत का दारोमदार रहेगा। इनमें कौल सिंह, जीएस बाली, सुखविंद्र सुक्खू और राजेन्द्र राणा शामिल हैं।हिमाचल में 4 नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, ये बने पर्यवेक्षक....

कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने धर्मशाला सहित नवगठित पालमपुर, सोलन और मंडी नगर-निगम चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की कमेटियों को गठित किया है। धर्मशाला नगर-निगम के लिए गठित कमेटी में विधायक एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व मंत्री चंद्र कुमार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्मार्णी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह पालमपुर नगर-निगम चुनाव के लिए गठित कमेटी में पूर्व मंत्री एवं पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, विधायक एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, विधायक इंद्र दतलखनपाल और जगत सिंह नेगी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सोलन नगर-निगम के लिए गठित कमेटी में विधायक राजेंद्र राणा, हर्षवर्धन चौहान व मोहन लाल ब्राक्टा के साथ ही केवल सिंह पठानियां को पर्यवेक्षक नियुक्त किय गया है। इसी तरह मंडी नगर-निगम चुनाव के लिए गठित कमेटी में पूर्व मंत्री जी.एस.बाली, विधायक विक्रमादित्य सिंह, सुंदर ठाकुर और युवा नेता विनोद सुल्तानपुरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह कमेटी संबंधित क्षेत्र में चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे तथा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवार के लिए नामों की सिफारिश भी करेंगे। इसके अलावा यह स्थानीय स्तर पर एक चुनाव समिति का गठन भी कर सकते हैं। लेकिन इस समिति में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, स्थानीय विधायक, अन्य प्रमुख नेता, स्थानीय स्तर पर अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष भी सदस्य होंगे।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal Congress, Shimla News

बिलासपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 15 सालों से नप के सदस्य रहे कमलेंद्र कश्यप BJP में शामिल

December 26, 2020 by सुभाष कुमार गौतम Leave a Comment

घुमारवीं , 26 दिसंबर:  जिला सदर में कांग्रेस पार्टी के गलत निर्णय लेने के कारण एक बड़े कद्दावर नेता ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसकी अधिकारिक घोषणा आज घुमारवीं के विधायक व मंत्री राजेन्द्र गर्ग औपचारिकता पूरी होने के बाद करेंगे। इसे चाहे कांग्रेस का नुक़सान कहें या भाजपा कि कांग्रेस के किले में सेंधमारी, लेकिन इतने बड़े नेता का इस तरह से खफा हो जाना कोई मामूली बात नहीं होती। बिलासपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 15 सालों से नप के सदस्य रहे कमलेंद्र कश्यप BJP में शामिल

आपको बताते चलें कि बिलासपुर नगर परिषद में पिछले 15 सालों से सदस्य रहे कांग्रेस पार्टी के कमलेंद्र कश्यप ने कांग्रेस को छोड़ दिया है कमलेंद्र कश्यप कांग्रेस पार्टी के गलत निर्णय से खफा हैं और इसलिए वे भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कमलेंद्र कश्यप कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नगर परिषद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष तथा अन्य पदों पर रह चुके हैं। कांग्रेस के नेता और ईमानदार सिपाही के तौर पर कार्य कर रहे थे।

माना जाता रहा है कि जिला में कमलेंद्र कश्यप कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत कड़ी थी लेकिन भाजपा की इस सेंध मारी में अब नगर परिषद चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने की पुष्टि खुद कमलेंद्र कश्यप ने की है। उन्होंने बताया की नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस अभी तक पार्टी के लोग प्रत्याशियों की सूची नहीं निकाल पाए है। जबकि भाजपा ने अपनी सूची निकाल दी है।

उधर कांग्रेस के आला नेताओं का मानना है कि अभी पार्टी ने पूरे सदस्यों को तय नहीं किया है इसलिए लिस्ट जारी नहीं की गई। लेकिन उधर भाजपा की मानें तो कांग्रेस की इस मजबूत कड़ी के टूटने के बाद भाजपा की नगर परिषद चुनाव में स्थिति और भी मजबूत हों गई है!

Filed Under: बिलासपुर, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal Congress, Himachal News In Hindi

हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र सूद का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

November 30, 2020 by नितेश सैनी Leave a Comment

सुंदरनगर,30 नवंबर : सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विरेंद्र सूद की आकस्मिक मृत्यु होने से संपूर्ण प्रदेश में दुख की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा सोमवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज का दौरा किया गया था और वीरेंद्र सूद भी वहां मौजूद थे। और कार्यक्रम के बाद वीरेंद्र सूद की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें आपातकाल में मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती किया गया। वही उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र सूद की अचानक से हुई मौत से सभी स्तब्ध हैं और उनके जुझारू पन को लेकर उन्हें सभी याद कर रहे हैं।हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र सूद का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

गौरतलब हो कि वीरेंद्र सूद पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और वे कांग्रेस पार्टी में कई पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। और इसके साथ वें सुकेत व्यापार मंडल सुंदरनगर के चेयरमैन भी थे।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal Congress, Himachal News In Hindi

किन्नौर : काचे हत्याकांड मामले में कांग्रेस कमेटी ने की निष्पक्ष जांच की मांग…

November 9, 2020 by जीता सिंह नेगी Leave a Comment

रिकांगपिओ, 9 नवंबर :  हाल ही में जिला के काचे नामक स्थान पर हुए हत्याकांड के मामले में किन्नौर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को डीसी सहित एसपी से मिल कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।किन्नौर : काचे हत्याकांड मामले में कांग्रेस कमेटी ने की निष्पक्ष जांच की मांग...
अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि पुलिस ने मामले में तथ्यों को छुपाने तथा कुछ लोगों को बचाने का प्रयत्न किया है। साथ ही यह भी बताया कि वारदात से पूर्व जो लोग साथ थे, उन सभी युवकों सहित मामले की रपट दर्ज करने वाले पुलिस कर्मचारी का पॉलीग्राफ टैस्ट करने के साथ इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की भी मांग की ।
अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद निर्देशक को-ऑपरेटिव बैंक पीताम्बर दास नेगी ने बताया कि समय पर ही झगड़े बारे पुलिस को सूचना देने का बाद भी पुलिस जल्द पर घटनास्थल नहीं पहुंची, जबकि वारदात वाली जगह से पुलिस थाना की दूरी मात्र 7 किलोमीटर है।
इस अवसर पर कल्पा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम नेगी, प्रवक्ता डॉ सूर्या बोरस, महासचिव कल्पा कांग्रेस राज किशोर पांगटा, प्रधान कोठी शारदा, उपप्रधान दयाल नेगी, कुलवंत नेगी, राजेश, राकेश नेगी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Filed Under: किन्नौर, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal Congress, Kinnaur news

सुंदरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक…

November 5, 2020 by नितेश सैनी Leave a Comment

सुंदरनगर, 5 नवंबर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का वीरवार सुबह नाचन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र सूद और मंडलाध्यक्ष नीलमणी ठाकुर की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर अपने संबोधन कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करे।

सुंदरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक
सुंदरनगर, कांग्रेस कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशानहीनता बर्दाश्त नही की जाएगी। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कांग्रेसजनों से नाचन में महिला कांग्रेस को भी पूरा सहयोग देने और संगठन को आने वाले चुनाव से पहले पूरी तरह से मजबूत करने के लिए भी प्रेरित किया।

आप को बता दे की नाचन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के जाते ही मौके पर उपस्थित कुछ कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर आपस में तीखी नोकझोंक हो गई। इससे पहले नौबत हाथापाई की आती नाचन के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में दखल देकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। गौरतलब है कि नाचन कांग्रेस में आपसी गुटबाजी की वजह से ही पिछले दो सालों से किसी ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति न हो पाई थी। अब जब नया ब्लाक अध्यक्ष मिल गया है तो उसे कार्यकर्ताओं में सामंजस्य बैठाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal Congress, Himachal News In Hindi, Mandi news

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • कसौली में 35 वर्षीय विवाहिता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड को उकसाने का आरोप  
  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित
  • BBN में मुख्यमंत्री ने किए 29 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021