दिल्ली, 25 जुलाई : विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है। भारत की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक ने इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
बता दें कि प्रिया मलिक ने हंगरी के बुडापेस्ट में हुए विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस के पहलवान को 5-0 से हराकर यह पदक अपने नाम किया है।
प्रिया ने 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था। मीराबाई चानू ने शनिवार को ही टोक्यो ओलंपिक-2020 में देश को रजत पदक दिलाया था