कुल्लू: राज्य स्तरीय बुशू खेल प्रतियोगिता में जिला ने दूसरा स्थान हासिल किया है। यह जानकारी जिला बुशू खेल के महासचिव व कोच लुदर चंद ने दी। उन्होंने बताया की राज्य स्तर की बुशू प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा जिला बिलासपुर में करवाई गई। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चली। जिसमें जिला दूसरे स्थान पर रहा है। जिसमें इवेंट प्रतियोगिता चैनक्वान में अक्षित ने स्वर्ण पदक, ताईची में सृजन ने रजत पदक व मेघा ने कांस्य पदक वहीं जूनियर वर्ग में चैनक्वान में साईना ने रजत पदक हासिल किया।
सब जूनियर लड़कियों में 20 किलोग्रा भार में लक्षिता ठाकुर ने स्वर्ण पदक, 20 किलोग्राम में छेरिंग ने रजत पदक, 24 किलोग्राम में दिव्या ने स्वर्ण पदक, 28 किलोग्राम भार वर्ग में सृष्टि वर्मा ने स्वर्ण पदक आराध्या ने रजत पदक, 36 किलोग्राम भार में चाहत ठाकुर ने कांस्य पदक, 39 किलोग्राम भार वर्ग में जेसमीन ने स्वर्ण पदक, 42 किलोग्राम भार वर्ग में महक ने रजत पदक, मेताव कौर को भी कास्य पदक, 45 किलोग्राम भार में अंशिनी स्वर्ण पदक, 48 किलोग्राम भार में बोरनाली रोय रजत पदक, जुनियर वर्ग लड़कियों में 45 किलोग्राम भार में प्रतिभा रजत पदक, सब जुनियर लड़कों में 24 किलोग्राम भार वर्ग में लीला धर ने कांस्य पदक, 28 किलोग्राम भार में थरवन रजत पदक, 32 में योगेश ठाकुर रजत पदक, 39 किलोग्राम में केगयोर रजत पदक, 48 किलोग्राम भार में आर्यन खाती रजत पदक हासिल किया है।
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जिला कुल्लू बुशू संघ के अध्यक्ष नवल नेगी, उपाध्यक्ष नीलम उपाध्याय, माम हुसैन, युसफ अली, चैयरमेन रमा शर्मा, वाईस चैयरमेन पुष्पलता सेन, वाईस चैयरमेन हरीश चंद्र, सह सचिव हरीश शर्मा, सुरेश नेगी, चेतन लाल, गौरीशंकर के अलावा ओम प्रकाश, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, रितेश कुमार, चंद्रेशवरी, खूब राम धीमान ने बधाई दी है।