जीता सिंह नेगी/रिकागपिओ
किन्नौर की आयुषी नेगी ने इण्डियन महिला बॉलीबॉल टीम के प्रथम 6 में स्थान हासिल कर हिमाचल की पहली अन्तराष्ट्रीय महिला बॉलीबॉल खिलाड़ी बनने का सौभाग्य हासिल किया है। कुमारी आयुषी अपने टीम के साथ आगामी 13 से 17 जुलाई तक वियतनाम में आयोजित हो रही एशियन चेम्पियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो चुकी है। इस प्रतियोगिता में कई देशों की टीमें भाग ले रही हैं।
आयुषी नेगी हिमाचल प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी है, जो इस मुकाम तक पहुंची है। आयुषी नेगी के इस कामयाबी पर उन के परिजनों व रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। युवा सेवा एवं खेल अधिकारी किन्नौर गंगा लाल नेगी ने विशेष रूप से आयुषी की इस बड़ी कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
युवा खेल अधिकारी गंगा लाल नेगी ने बताया कि आयुषी नेगी की इस बड़ी उपलब्धि पर किन्नौर प्रशासन उन्हें आगामी 15 अगस्त को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करेगी। आयुषी नेगी किन्नौर जिला के मेंबर गांव से संबंध रखती है। आयुषी के पिता राजेश भण्डारी एक बागवान व मम्मी तारा भंडारी शिक्षा विभाग में शिक्षिका है।