सोलन, 12 अगस्त : बुधवार शाम कोरोना ने जनपद में सीधा अर्द्धशतक लगाया है। एक साथ पांच स्थानों पर 50 मामले सामने आए हैं। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में कहर नहीं थम रहा। 23 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा नालागढ़ में ताजा 7 का आंकड़ा है। बीबीएन में कुल 30 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा सोलन शहर में 7 मामले नए आए हैं। वहीं परवाणु व अर्की में क्रमश: 2 व 11 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।
विभाग के मुताबिक 47 की रिपोर्ट सीआरआई कसौली से आई है, जबकि 3 मामले अन्य प्रयोगशाला में पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मामलों के बाद जनपद में एक्टिव मामलों की संख्या सीधे बढक़र 415 हो गई है। हिमाचल में अब तक किसी भी जिला ने पॉजिटिव मामले का आंकड़ा 1000 नहीं छुआ है। अगर यही रफ्तार रही तो सोलन जिला में संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा 1000 पार कर जाएगा। शाम 5 बजे के मीडिया बुलेटिन के मुताबिक सोलन में 856 मामले सामने आए। इसमें से 474 रिकवर भी हो चुके हैं। जबकि 16 माईग्रेट हुए।
50 मामलों को जोडक़र सोलन जनपद में अब पॉजिटिव मामलों के मिलने का आंकड़ा 906 हो गया है। बता दें कि ताजा आंकड़ों में अब सक्रिय मामले 1250 हो गए हैं। गौरतलब है कि आज चंबा व ऊना में क्रमश: 23 व 16 मामले आ चुके हैं।
Latest
- अध्यापकों ने पेश की मिसाल, जेब से 15 हजार रुपए खर्च कर दिलाई बच्चों के लिए वर्दी
- कांगड़ा में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- मनाली में तूफान से गिरा देवदार का पेड़, 10 वाहन क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल
- हिमाचल में मौसम ने बदले मिजाज, शिमला में अंधड़ के साथ झमाझम बारिश से लौटी सर्दी
- मंडी : कंगना ने अपने घर पर की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात, मांगा सहयोग