• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

सोलन

हिमाचल पुलिस में DSP के पद से रिटायर्ड लेडी सिंघम शकुंतला शर्मा बनी है सरपंच

January 18, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 18 जनवरी : हिमाचल पुलिस में धाकड़ व दबंग पहचान रखने वाली रिटायर्ड डीएसपी शकुंतला शर्मा अर्की की धुंदन पंचायत में रिकाॅर्ड तोड़ जीत हासिल कर सरपंच बनी हैं। 1977 में ऐसे वक्त पर पुलिस में अपनी सेवाएं शुरू की थी, जब बेटियों के लिए पुलिस के कैरियर को सपने में भी नहीं सोचा जाता था। 2007 में पुलिस महकमे में बेशुमार उपलब्धियों पर सेवानिवृत डीएसपी शकुंतला शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस मैडल से भी अलंकृत किया गया था। हालांकि सेवाओं के दौरान ऐसे कई आपराधिक मामलों को क्रैक किया, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। लेकिन इसमें न्यू शिमला में तेजाब कांड, डे चोरों व इंटरस्टेट अपराधियों को गिरफ्तार करने के मामले चंद हैं। वो नशे के सौदागरों के खिलाफ भी खौफ बनती थी।

इस समय तकनीक उपलब्ध है, लेकिन जिस समय वो चरस, चिट्टा व शराब के तस्करों पर नकेल कसती थी, जब साधन सीमित थे। स्पष्ट शब्दों में कहें तो नशे के सौदागरों के खिलाफ खौफ थी। जनहित में सिस्टम से टकराने में भी नहीं हिचकिचाती थी। 2015 में वो डीएसपी के पद से रिटायर्ड हुई। इसके बाद अपने घरेलू जीवन में ही खुद को व्यस्त रखा हुआ था। धाकड़ पुलिस अधिकारी ने जीत भी धाकड़ हासिल की है। पंचायत प्रधान के पद के लिए 1044 वोट हासिल किए, जबकि निकटतम प्रत्याशी को 477 वोट पडे़। इसके अलावा पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

हर किसी के जहन में ये सवाल उठ रहा था कि दबंग पुलिस अधिकारी के तौर पर पहचान रखने वाली शकुंतला ने अचानक ही पंचायत का सरपंच बनने का फैसला क्यों ले लिया। इसको लेकर एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने उनसे सीधी बात की।

सवाल : पंचायत प्रधान का चुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया?
जवाब : दरअसल, पंचायत महिला के लिए आरक्षित हुई। पंचायत के युवाओं ने चुनाव लड़ने का दबाव बनाया। युवाओं के आग्रह व गुरु के आदेश पर फैसला ले लिया। हर कोई यही चाहता था कि जिस तरीके से पुलिस में रहकर समाज सुधार में भूमिका निभाई है, वैसे ही पंचायत में भी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

सवाल : चुनाव लड़ने का क्या अनुभव रहा?

जवाब : एक तरफा जीत मिलने से उत्साहित हूं, लेकिन तजुर्बा हुआ है कि आज भी मतों को लेकर समाज को जात-पात में बांट दिया जाता है। इसके सख्त खिलाफ हूं।

सवाल : क्या प्राथमिकता रहेगी?

जवाब : देखिए, जहां तक पुलिस की कार्यशैली का सवाल है तो बारीकी से हर बात को जानती हूं। पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाना ही मुख्य ध्येय है। पंचायत ऐसी होनी चाहिए, जिसे पूरा देश रोल माॅडल मानें।

सवाल : 70 के दशक में पुलिस में भर्ती होने का साहस कहां से आया?

जवाब : ये ठीक बात है कि उस जमाने में कोई भी अपनी बेटी को पुलिस में भर्ती करने को तैयार नहीं होता था। खाकी पहनने का जज्बा था। परिवार भी सहमत हो गया। 38 साल की सेवाओं के दौरान कई अनुभव रहे। ऐसा भी महसूस किया कि जब आप सही होते हो तो अपने शीर्ष अधिकारी से भी असहमत होना पड़ता है।

सवाल : भविष्य के लिए शुभकामनाएं?

जवाब : धन्यवाद, अपनी पंचायत के लिए कुछ कर पाऊंगी तो आपसे फिर बात करूंगी।

Filed Under: राजनैतिक, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, solan hindi news

कण्डाघाट में प्रथम चरण में 83.44% मतदान

January 17, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

सोलन, 17 जनवरी : जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में कुल 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। कण्डाघाट विकास खण्ड में ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान सम्पन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायतों के 49 मतदान केन्द्रों पर कुल 8209 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें  4239 पुरूषों (43.09 प्रतिशत) तथा 3970 (40.35) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।   

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Solan news

सोलन में 10 साल की मासूम की मौत, खेल के दौरान लगाया फंदा

January 17, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

सोलन, 17 जनवरी: शहर मैं टैंक रोड पर स्थित एक घर में 10 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत होने की सूचना है। मृतक बच्ची का पिता मिस्त्री का काम करता है। परिवार बिहार का रहने वाला है।

पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आज सुबह  पांच बच्चे खेल रहे थे।  इसमें 3 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थे। कमरे में खेलने के दौरान मासूम  बच्ची ने फंदा लगा लिया। इस पर  बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसके बाद  पिता ज्योतिष शर्मा को  शव सपुर्द कर दिया गया। डीएसपी (मुख्यालय) योगेश जोशी ने पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

Filed Under: मुख्य समाचार, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news

सोलन में कार दुर्घटनाग्रस्‍त, महिला की मौत…बाप-बेटा घायल 

January 16, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 16 जनवरी : जिला के सलोगड़ा में एक कार दुर्घटना ग्रस्‍त हो गई। कार सवार तीन लाेगों में से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो अन्‍य को गंभीर हालत में IGMC शिमला रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कार (HP14A 2273) सोलन से कंडाघाट की तरफ जा रही थी। इस दौरान सलोगडा के समीप कार अनियंत्रित होकर NH से नीचे करीब 50 मीटर लुढ़क कर दूसरी सड़क पर पहुंच गई। कार सवार 63 वर्षीया सुषमा जिंदल की हादसे में मौत हो गई, जबकि राम कुमार(65) व उनका बेटा बिंदेश को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्‍हें स्थानीय लोगों की मदद से सोलन अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्‍हें आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है।

मामले की पुष्‍टि एसएचओ धर्म सेन नेगी ने की। पुलिस ने  मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Solan news

सोलन : दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान 

January 16, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 16 जनवरी :  कसौली में दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी  इहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक पति के साथ मामूली कहासुनी के बाद सल्फास की गोलियां निगल ली। महिला को  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे एमएमयू (MMU) अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतिका के दो छोटे बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। 

मृतिका की पहचान पूनम (28) पत्नी भुपेंद्र गांव कोल, निवासी कसौली (सोलन) के रूप में हुई हैं। शव को एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर से पोस्टमार्टम हेतु क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया हैं। पुलिस को कोई भी सुसाईड नोट नहीं मिला है।

Filed Under: क्राइम, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news

सोलन में मुकरा पहला वैक्सीन टीका लगवाने वाला शख्स, डाॅ. शालिनी ने उठाया बीड़ा

January 16, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 16 जनवरी: देश व प्रदेश में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का आगाज हो चुका है। इसके तहत जनपद के क्षेत्रीय अस्पताल के साथ-साथ एमएमयू के हाॅस्पिटल में भी इसकी शुरूआत हुई। विभाग द्वारा जिस शख्स को प्रथम टीकाकरण के लिए चयनित किया गया था, वो केंद्र तक पहुंचा ही नहीं। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को जैसे ही पता चला कि उसे सबसे पहले टीका लगाया जा रहा है तो वो डर की वजह से मुकर गया। इसी बीच डाॅ. शालिनी ने टीका लगवाया। डीसी केसी चमन की मौजूदगी में कोरोना वैक्सीन का पहला इंजैक्शन लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डाॅ. राजन उप्पल भी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि डाॅ. शालिनी ने पहला टीका लगवाया है। धीरे-धीरे यह अभियान सब लोगों तक पहुंच जाएगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है। उधर, पहला टीका लगवाने वाली डाॅ. शालिनी ने बताया कि यह एक नाॅर्मल प्रक्रिया है। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ अन्य लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक करना जरूरी है।

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: solan hindi news

सोलन में सिरमौर के 25 वर्षीय युवक ने की ख़ुदकुशी

January 14, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

सोलन, 14 जनवरी : सोलन में  सिरमौर के युवक द्वारा ख़ुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार (25) नितेश कुमार पुत्र राम स्वरूप गांव व डाकघर लानाचेता जिला सिरमौर ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़ वह धोबी घाट में किराए के मकान में रह रहा था। यह भी पता चला है कि नितेश सोलन में ही अपना निजी कार्य करता था l

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: solan hindi news

नहीं रहे सोलन के ट्रू फाइटर 87 वर्षीय वीरेंद्र कुमार ठाकुर

January 14, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

सोलन, 14 जनवरी : जिला के जनहित मामलों के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले ट्रू फाइटर आदरणीय वीरेंद्र कुमार ठाकुर अब इस दुनिया के नहीं रहे। वह 87 वर्ष के थे।  और पिछले सप्ताह तक वह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिकाएं लड़ रहे थे। पूरा नगर उन्हें जनहित के मामलों को अदालतों में चुनौती देने वाला योद्धा मानता था।

                      वीरेंद्र कुमार ठाकुर

जनहित के मामलों को लेकर ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT), विभिन्न हाई कोर्ट्स और सुप्रीम कोर्ट में दर्जनों जनहित याचिकाएं लड़ी। वह स्वयं जनहित याचिकाओं की पैरवी करते थे। आपको बता दें कि ठाकुर साहब सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रहे थे।  उन्होंने आज सुबह करीब आठ बजे अंतिम सांस ली, उनके पीछे एक बेटी ओर पत्नी को छोड़ गए हैं।

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: solan hindi news

सोलन पुलिस ने पकडे साईलेंसर चोर, अन्तर्राजीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं तार 

January 12, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

सोलन, 12  जनवरी : सोलन में इन दिनों पुलिस ने अनोखे अंतर राज्य चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह दोनों शातिर एक चोरी की कार सहित सड़क किनारे खड़ी कारों के साईलेंसरो को खोलते हुए पकडे गए हैं। पुलिस को यह सफलता आधी रात को सोलन के सपरून में मिली, जहा यह दोनों चोर में से एक चोर कार के नीचे घुसकर कार का साईलेंसर खोल रहा था। दूसरा चोरी की कार में बैठा था।
       पुलिस की गश्त कर रही टीम ने इनको चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और इनसे एक चोरी की हुई कार व् कई कारो से चोरी किए हुए साईलेंसर बरामद किए। यह दोनों चोर इतने शातिर थे कि उन्होने चोरी की हुई कार की नंबर प्लेट तक बदल डाली थी। दोनों ही चोर यूपी के रहने वाले है। साईलेंसर चोरी की घटनाए पिछले कुछ दिनों में सोलन शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी हुई थी, जिसको लेकर कार मालिकों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी।
      पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इनसे जुड़े तारो को खंगालने में जुडी है। हो न हों इनके तार अंतरर्राज्य कार चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Solan news

सोलन के जाने-माने बुजुर्ग ज्योतिषाचार्य ने की खुदखुशी 

January 12, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

सोलन, 12 जनवरी : जनपद के एक वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य द्वारा खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात सपरून में पावर हाउस रोड पर किराए के मकान में रहने वाले पंडित भूपति प्रसाद द्वारा ख़ुदकुशी कर ली है। पंडित भूपति प्रसाद की उम्र 75 वर्ष से आसपास  थी।

       वह पंडताई का काम करते थे और मूलतः चमोली गढ़वाल के रहने वाले थे। पंडित भूपति प्रसाद अपने बेटे के साथ यहां रहते थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: solan hindi news

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 113
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा

जम्मू, 18 जनवरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के रामबन जिले में सोमवार को एक आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आतंकवादियों के दो सहयोगियों को दबोचा। पुलिस ने आंतकियों के लिए गुप्त तौर पर काम करने वाले दोनों लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह […]

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मामला 

लखनऊ, 18 जनवरी : निर्देशक अली अब्बास जाफर और लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं की खराब छवि दिखाई गई है, जिससे धार्मिक उन्माद भड़क सकता है। यह एफआईआर रविवार देर रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव द्वारा हजरतगंज पुलिस स्टेशन […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • जानिए, उम्र में चंद महीनों के फासले से कौन है हिमाचल में सबसे युवा सरपंच  
  • हिमाचल में मानवीय भूल से हो रहीं 90 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं : CM
  • जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा
  • गांव की सरकार में 22 साल की जागृति के काम आएगी वकालत की पढ़ाई, ये शक्तियां….
  • 111 किलो चरस पकड़ कर रिकाॅर्ड बनाने पर कुल्लू के SP गौरव सिंह को सेल्यूट, सम्मानित

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021