शिमला 2 अगस्त : एक भीषण सड़क हादसे में जख्मी हिमाचल पुलिस के कांस्टेबल राहुल हीर को उपचार के लिए पाठकों की मदद मिलनी शुरू हो गई है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क की खबर पढ़कर शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने राशि ट्रांसफर की है, लेकिन उन्होंने अपना नाम न प्रकाशित करने का भी आग्रह किया है। हालांकि खबर में बड़े स्तर पर पाठकों की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। इसके मुताबिक सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि सरकार क्या कांस्टेबल के इलाज का खर्च नहीं उठा सकती है।
प्रथम आईआरबी बटालियन बनगढ़ में तैनात राहुल हीर के परिवार ने ही अधिकारियों से उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई थी। इसके लिए सोशल मीडिया में भी एक अभियान शुरू किया गया था। उधर कांस्टेबल के खाते में अन्य लोगों के भी राशि ट्रांसफर करने की जानकारी मिल रही है।
कुल मिलाकर हर एक हिमाचली को यह बात बारीकी से समझने की कोशिश करनी चाहिए कि किसी का अनमोल जीवन धन के अभाव में नहीं जाना चाहिए।
यह है कांस्टेबल राहुल हीर के बैंक खाते की डिटेल
Ct. Rahul Heer No 534
Account No. 050601507255
ICICI BANK UNA (H.P.)
IFSE CODE – ICIC0000506