शिमला, 28 जुलाई : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक 30 जुलाई, 2020 को सांय 6.00 बजे होटल पीटरहाॅफ शिमला में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसकी अध्यक्षता में होगी। शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने सभी मंत्रियों एवं विधायकों से आग्रह किया है कि वे उपरोक्त बैठक में अपनी उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करें। जानकारी अनुसार विधायक दल की बैठक में राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण उपजे हालातों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मंथन होने की संभावना है। सरकार में मंत्रियों के तीन पद रिक्त चल रहे हैं। दो पद तो एक साल से अधिक समय से रिक्त हैं। 30 जुलाई को ही प्रदेश कैबिनेट की भी बैठक होगी। कैबिनेट बैठक दोपहर के समय सचिवालय में होगी।
Latest
- वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे नौसेना प्रमुख
- DRDO ने लांच की स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल, सफल रहा परीक्षण
- मंडी : ब्यास नदी में पलटी शादी समारोह में जा रहे दम्पति की नाव, पति की मौत पत्नी को रेस्क्यू
- हीमोफीलिया रोग से ग्रसित रोगियों का समय पर करवाएं उपचार
- UPSC: ये है, देश की सबसे कठिन परीक्षा में डंका बजाने वाले हिमाचल के पांच बेटे व दो बेटियां